Home
Mobile

Vivo Y36 5000mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo Y36 को भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसमें क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इस फोन को कंपनी ने बजट फोन के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन के मीटीअर ब्लैक और वाइब्रेंट गोल्ड दो कलर में पेश किया है। आइए आपको इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

Vivo Y36 की भारत में कीमत

Vivo Y36 ने अपने इस फोन को भारत में 16,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। वीवो के इस फोन को यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट , Flipkart और ऑफिशियल रिटेल पार्टनर स्टोर से खरीद सकते हैं।

Vivo Y36 5000mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Vivo Y36 स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y36 में कंपनी अपने ग्राहकों को 6.64 इंच का FHD+ हाई क्वॉलिटी डिस्प्ले दे रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह फोन सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सपोर्ट करता है, जिससे धूप में भी इस फोन को यूज करना आसान है। प्रोसेसर की बात करें तो vivo Y36 स्मार्टफोन में Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लाया गया है, जिसे 2.4 GHz पर क्लॉक किया गया है। वीवो इसके डिजाइन की बात करें तो फोन स्लिम बॉडी और 2.5D कर्व्ड डिजाइन के साथ आ रहा है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को फ्लैट फ्रेम के साथ पेश किया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo Y36 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी बुके कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। यह फोन कंपनी की एक्सटेंडे रैम 3.0 फीचर सपोर्ट के साथ आता है, जो 8GB की एडिशनल रैम का सपोर्ट ऑफर करता है। आपको बता दें, वीवो का यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित FunTouch OS 13 पर चलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched its Vivo Y36 smartphone in India. Which customers can buy from Flipkart and Vivo's online store.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X