Home
Mobile

Vivo ने 50 MP कैमरा, 5,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया Vivo Y36, महज इतनी है कीमत

50 MP कैमरा, 5,000 mAh बैटरी के साथ Vivo Y36 लॉन्च, जानें कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo Y36 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 4G और 5G दोनों वर्जन में पेश किया है। यह लेटेस्ट फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y35 का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। इस फोन के 4G वर्जन में 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज दिया गया है। वही कंपनी ने अपने Y36 के 5G वर्जन में स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी तक नहीं किया है। आइए आपको इस नए फोन की कीमत से लेकर खासियत के बारे में डिटेल्स आगे बताते हैं।

Vivo Y36 की कीमत और कलर

Vivo ने अपने इस हैंडसेट को Aqua Glitter और Meteor Black दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इंडोनेशिया के बाजारों में IDR 33,99,000 (लगभग 18,700 रुपये) में लॉन्च किया है। इंडोनेशिया में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं इस लेटेस्ट फोन के 5G वर्जन को Crystal Green और Mystic Black कलर में उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई है।

Vivo Y36 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y36 में यूजर्स को 6.64 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है , जो 90 Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड FunTouch OS आउट ऑफ द बॉक्स पर संचालित होता है। नए फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर Snapdragon 680 SoC को 8 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज के साथ पेश किया है। जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकतानुसार स्टोरेज को एक्सटर्नल SD कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इसमें डुअल नैनो SIM स्लॉट शामिल किया गया है। इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं सेल्फी लवर्स को इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

50 MP कैमरा, 5,000 mAh बैटरी के साथ Vivo Y36 लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y36 की बैटरी

Vivo Y36 की बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी ने 44 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दे रही है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इस चार्जर की मदद से इस फोन को महज 15 मिनट में 30 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इन सबके अलावा सिक्योरिटी के लिए इस डिवाइस में साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए GPS, ब्लूटूथ v5.1, NFC और USB Type-C पोर्ट को जोड़ा गया है । इसका आकार 164.06mm x 76.17mm x 8.07mm और वजन 202 ग्राम का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched its new handset Vivo Y36 in Indonesia. The company has introduced it in both 4G and 5G versions. This latest phone is believed to be an upgrade version of Vivo Y35 launched last year. The 4G version of this phone has 8GB RAM and 256GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X