Vivo Y36i स्मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले, डुअल कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Vivo Y36i Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo Y36i चीन में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फोन को बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। जिसे 90Hz डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा और 8GB तक रैम सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही इसमें Dimensity 6020 चिपसेट कंपनी ने शामिल किया है। तो आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y36i की कीमत
Vivo Y36i की कीमत की बात करें तो इसे 1199 युआन (करीब 14,000 रुपये) में उपलब्ध कराय गया है। जिसे पर्पल और गोल्ड दो कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
Vivo Y36i स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y36i के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन को 6.56 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन , 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। इस फोन की पीक ब्राइटनेस 840 निट्स तक है। जिसमें कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 6020 चिपसेट शामिल किया है, जो 7nm मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर तैयार हुआ है। इसमें 4GB फिजिकल रैम और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यानि कि इसमें आपको टोटल 8 जीबी रैम सपोर्ट मिलेगा, जो 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरे का सेटअप मिल रहा है, जिसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो नॉच में फिट किया गया है। इसके साथ ही यह डिवाइस Anti-Stroboscopic सेंसर सपोर्ट के साथ आ रहा है। जिसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी है।
Vivo S18 जल्द होगा लॉन्च
Vivo अपना एक और नया सीरीज Vivo S18 जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जिसे 14 दिसंबर को कंपनी अपने घरेलू बाजार में पेश करेगी। वीवो S18 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Pro वेरिएंट में Dimensity 9200 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मिलेगा। Vivo S18 में 80W फास्ट चार्जिंग और S18 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग दिए जानें की खबर है। Vivo S18 दो नए कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रे में लाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








