Home
Mobile

Vivo Y38 5G जल्द दे सकता है दस्तक, लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को कंपनी Vivo Y38 5G के नाम से बाजार में उतारेगी। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को ब्लूटूथ एसआईजी, CQC, बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच जैसे सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है।

अब हाल ही में यह फोन IMDA और एनसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया है। जिससे इसके डिजाइन के साथ ही इसके खास स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो चुका है। तो चलिए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y38 5G जल्द दे सकता है दस्तक, लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स

Vivo Y38 5G IMDA और NCC लिस्टिंग- Vivo के इस आगामी फोन को V2343 मॉडल नंबर के साथ IMDA और NCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। जिससे इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि, यह फोन NFC सपोर्ट के साथ 5G कनेक्टिविटी से भी लैस होगा। जिसमें 8 5G बैंड्स दिए जाएंगे।

वहीं NCC लिस्टिंग पर इस फोन Vivo Y38 5G की फोटोज भी सामने आ गई हैं। सामने आए फोटोज की मानें तो इसमें पंच-होल डिस्प्ले के साथ राउंड एज दिया गया हैं। इसके साथ ही इसके बैक पैनल पर सर्कल मॉड्यूल है। जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ दो सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन को कंपनी की 'ऑरा लाइट' टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

Vivo Y38 5G जल्द दे सकता है दस्तक, लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB/ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल नीचे की तरफ दिए गए हैं।

जबकि राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी है।

Vivo Y38 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस- फिलहाल इसके डिस्प्ले साइज की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस फोन में पंच होल डिजाइन के साथ FHD+ स्क्रीन दी जा सकती है।

प्रोसेसर की बात करें तो गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो Vivo Y38 5G में यूजर्स को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट मिलेगा। जिसमें डाटा स्टोर करने के लिए 8GB/256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप LED के साथ यूजर्स को मिल सकता है।

फिलहाल इसके लेंस की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दे सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसे एंड्रॉयड 14 पर आधारित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y38 5G launch soon design key specifications leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X