120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी के साथ Vivo Y38 5G लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
Vivo ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना नया हैंडसेट Vivo Y38 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ इसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की है। तो चलिए आपको आगे इस फोन फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo Y38 5G स्पेक्स- वीवो वाई38 5जी में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.68 इंच का IPS LCD पैनल डिस्प्ले दिया गया है। जो HD+ रिजॉल्यूशन, 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।

जो 8GB रैम/ 256GB स्टोरेज पेअर के साथ आता है। इसके अलावा यूजर माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। फोन में क्लियर साउंड एक्सपीरियंस के लिए डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
Vivo Y38 5G फोन में ओएस की बात करें तो यह Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर काम करेगा। जिसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का एक सपोर्टिव लेंस मिल रहा है। इसके साथ ही रिंग में LED फ्लैश लाइट भी कंपनी ने दी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
अपने इस फोन को पावर देने के लि इसमें कंपनी ने 6000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP64 रेट मिली है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 199 ग्राम है।
Vivo Y38 5G की कीमत- बता दें, फिलहाल इस फोन को Vivo ने ताइवान में लॉन्च किया है। हालांकि, अभी कंपनी ने अपने इस फोन के कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में कंपनी अपने इस हैंडसेट की कीमत पर से पर्दा उठा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








