6,500mAh की बड़ी बैटरी वाले Vivo के सस्ते फोन ने मार्केट ली एंट्री; चेक करें प्राइस और फीचर्स
Vivo Y39 5G Launched: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने कस्टमर्स के लिए अपने लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली फोन Vivo Y39 5G को लॉन्च कर दिया। वीवो Y39 5G को 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। वीवो Y-सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट वीवो Y38 5G स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।
फीचर्स की बात करें तो वीवो Y39 5G में HD+ LCD डिस्प्ले, सोनी का प्राइमरी कैमरा, 6500 की बड़ी बैटरी, और AI-बेस्ड फीचर्स मिलते हैं। यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स और एक्सपीरियंस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Vivo Y39 5G की कीमत
- Vivo Y39 5G की 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह डिवाइस दो कॉन्फिगरेशन में आता है।
- इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये तय की गई है।
- वहीं इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है।
- कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन लोटस पर्पल और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।
- अगर आप Y39 5G को खरीदना चाहते हैं तो इसे फ्लिपकार्ट, अमेजन, वीवो इंडिया ई-स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर आज से ही खरीदा जा सकता है।
- इसके अलावा फोन पर HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
Vivo Y39 5G के फीचर्स
डिस्प्ले
Vivo Y39 5G में 6.68 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 264 PPI पिक्सल डेनसिटी, 1000 निट्स की ब्राइटनेस, TÜV रीनलैंड आई प्रोटेक्शन और शॉट जेनसेशन प्रोटेक्शन मिलता है।
प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
सॉफ्टवेयर
वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर काम करता है। इसके साथ यूजर को दो OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट दिया जाएगा।
AI फीचर्स
इस डिवाइस में AI स्क्रीन ट्रांसलेशन, AI सुपरलिंक, सर्किल टू सर्च, AI ऑडियो एल्गोरिदम, लाइव टेक्स्ट और जेमिनी असिस्टेंट जैसे AI फीचर्स शामिल हैं।
कैमरा
Vivo Y39 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony AI मुख्य कैमरा, 2MP बोकेह कैमरा और सर्कुलर डायनामिक लाइट शामिल हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 8MP स्नैपर दिया गया है। यह AI फोटो एन्हांस और AI इरेज को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Vivo Y39 5G में 6,500mAh की बैटरी के साथ 44W फ्लैशचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स
इस स्मार्टफोन में IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड रेजिस्टेंस और SGS 5-स्टार ड्रॉप सर्टिफिकेशन की सुविधा मिलती है।
इसके साथ ही इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और अल्ट्रा-लार्ज कूलिंग एरिया भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








