Vivo Y39 5G vs Infinix Note 50x 5G: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?
Vivo Y39 5G vs Infinix Note 50x 5G: भारत में हर दूसरे दिन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं। स्मार्टफोन कंपनियां अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फोन को डिजाइन करती हैं। इतना ही नहीं, कंपनियां अब अपने यूजर को कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी की सुविधा देती हैं। इन बातों का ध्यान रखते हुए Vivo और Infinix ने अपने नए फोन Vivo Y39 5G और Infinix Note 50x 5G लॉन्च किए हैं।
बता दें कि दोनों स्मार्टफोन्स 20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए दोनों में से कोई एक ऑप्शन चुनना चाहते हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम इन दोनों डिवाइस का कंपेरिजन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है।

Vivo Y39 5G vs Infinix Note 50x 5G कीमत
- Vivo Y39 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Y39 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
- इस मामले में Infinix Note 50x 5G एक सस्ता ऑप्शन है और इसे भी दो वेरिएंट में पेश किया गया है।
- इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट मॉडल को 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
- ऐसे में अगर आप कम बजट में 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो Infinix Note 50x सही ऑप्शन होगा।
Vivo Y39 5G vs Infinix Note 50x 5G फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले
- Vivo Y39 5G में 6.68 इंच LCD का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- Infinix Note 50x 5G की बात करें तो इस डिवाइस में 6.67 इंच LCD की स्क्रीन मिलती है, जिसे 672 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है।
- Vivo Y39 5G की स्क्रीन थोड़ी बड़ी और ब्राइटर है, जो 1000 निट्स ब्राइटनेस और Schott Xensation प्रोटेक्शन के साथ आती है।
- हालांकि, दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूथ होगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- Vivo Y39 5G में कस्टमर्स को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 8GB LPDDR4X तक रैम और 256GB (UFS 2.2) स्टोरेज मिलता है।
- Infinix Note 50x 5G की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है, जिसे 16GB तक रैम (8GB वर्चुअल) और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।
- अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो Dimensity 7300 Ultimate थोड़ा बेहतर परफॉर्म करेगा। इसके अलावा, Infinix में 16GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी।
कैमरा
- Vivo Y39 5G में यूजर को डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP सोनी एआई मेन कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा शामिल है।
- Infinix Note 50x 5G की बात करें तो इसमें सिंगल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है।
- Vivo Y39 5G में यूजर्स को AI फोटो एन्हांस और AI इरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- वहीं Infinix Note 50x 5G में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) दिया गया है, जिससे लो-लाइट और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर होगी।
बैटरी और चार्जिंग
- Vivo Y39 5G में कस्टमर्स को 6500mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
- Infinix Note 50x 5G की बात करें तो इसमें 5500mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
- अगर आप बड़ी बैटरी चाहते हैं, तो Vivo Y39 5G में ज्यादा बैकअप मिलता है।
- वहीं Infinix Note 50x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे फास्ट चार्जिंग आसान हो जाती है।
अन्य फीचर्स
- Vivo Y39 5G में Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है। इ
- सके अलावा इस डिवाइस में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Hi-Res डुअल स्टीरियो स्पीकर और Ultra-large Cooling सिस्टम मिलता है।
- Infinix Note 50x 5G में Android 15 बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
- इस डिवाइस में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और DTS Audio डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलता है।
कौन सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
- अगर आप अपने लिए एक बेहतर बैटरी लाइफ, ब्राइट डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाला फोन चाहते हैं, तो Vivo Y39 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- वहीं अगर आप गेमिंग, परफॉर्मेंस और बजट को ध्यान में रखते हुए एक फोन खरीदना चाहते हैं, तो Infinix Note 50x 5G एक सस्ता और दमदार विकल्प हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








