AI फीचर्स, 5500mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Vivo का तगड़ा फोन
Vivo ने भारतीय मार्केट में Y-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo Y400 Pro के नाम से आए फोन में 6.77 इंच एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन को Y300 के सक्सेसर के तौर पर उतारा गया है।
फोन में AI सुपर लिंक, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं। लेटेस्ट फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं।

Vivo Y400 Pro प्राइस और सेल
स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत इंडियन मार्केट के लिए 24,999 रुपये तय की गई है। यह फेस्ट गोल्ड, फ्रीस्टाइल, व्हाइट और नेबुला पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाता है। कंपनी इस पर 2500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
इस पर तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट-EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। फोन को अमेजन और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
Vivo Y400 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले- नए फोन 6.77-इंच FHD+ curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 4500 निट्स ब्राइटनेस और रेजॉल्यूशन 2392x1080 पिक्सल है।
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह पिछले प्रोसेसर से 20 प्रतिशत तक फास्ट है।
ओएस- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड फनटच ओएस 15 पर चलता है। इसमें AI सुपर लिंक, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कैमरा- Vivo Y400 Pro में रियर पैनल पर 50MP मेन कैमरा, 2MP बोकेह लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP सेंसर मिल रहा है।
बैटरी और चार्जिंग- इसमें 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह केवल 19 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
अन्य फीचर्स- इसमें 300% वॉल्यूम मोड के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। पानी-धूल से सेफ्टी के लिए इसे IP65 की रेटिंग मिली हुई है।
कनेक्टिविटी- इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB 2.0 Type-C पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








