रिलायंस जियो 4जी ऑफर के साथ वीवो वाई55एल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

वीवो ने अपना स्मार्टफोन वीवो वाई55एल लॉन्च कर दिया है। इस फोन की भारत में कीमत 11,980 रुपए है। यह स्मार्टफोन कंपनी के वाई51एल, जो कि जनवरी में लॉन्च हुआ था, का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन के साथ रिलायंस जियो 4जी का आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध है।

वाई55एल स्मार्टफोन का हाईलाइट इसका स्प्लिट स्क्रीन फीचर है, जो कि मल्टीटास्किंग के लिए उपयोगी है। इसमें आय प्रोटेक्शन मोड दिया है जो ब्लू लाइट को कम करता है। वीवो वाई55एल स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध होगा, आपको इस फोन में गोल्ड और स्पेस ग्रे रंग मिलते हैं।

वीवो के इस हैंडसेट में 1.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ इसमें 2जीबी रैम दी गई है।
वीवो वाई55एल में 8 मेगापिक्सल रियर सेंसर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया है। फोन में 2650 बैटरी भी दी गई है।

इसमें 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प भी है, जिसकी मदद से इसकी मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4जी और VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5 mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी, यूएसबी ओटीजी है।


Click it and Unblock the Notifications







