Vivo Y सीरीज के इस 5G फोन पर 15 हजार तक की छूट, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल
Vivo Y56 5G Discount: अगर आप भी अपने लिए 15 हजार तक की बजट में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
दरअसल अमेजन पर वीवो वाई56 5जी (Vivo Y56 5G ) पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। चलिए आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर डिटेल और इसकी नई कीमत जानते हैं।

Vivo Y56 5G कीमत व ऑफर- वैसे तो इस फोन के 4GB/128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये हैं, लेकिन अमेजन से अगर इस फोन की खरीदारी ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से करता हैं, तो वह 750 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकता है।
इसके अलावा इस फोन पर कंपनी 800 तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन की कीमत को 14,650 रुपये तक कम किया जा सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन, कंपनी और एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।

Vivo Y56 5G स्पेसिफिकेशन्स- वीवो वाई56 5जी में आपको 6.58 इंच IPS LCD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2408 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आ रहा है।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट शामिल किया है। जो 4GB, 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज पेयर के साथ आता है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वीवो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन IP54-रेटिंग के साथ आ रहा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, 5जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








