Home
Mobile

Vivo Y56 50 मेगापिक्सल सुपर नाइट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, कीमत भी कम

Vivo Y56 50 मेगापिक्सल सुपर नाइट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च

Vivo ने वाई-सीरीज में एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन को पेश किया है। कंपनी ने Y56 को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में एक स्टाइलिश डिजाइन है और यह कई दिलचस्प स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। वीवो Y56 में रैम 3.0 और एक सुपर नाइट कैमरा और एक बड़ी 5000mAh की बैटरी दी गई है। चलिए जानते हैं बाकि के फीचर के बारे में।

नए लॉन्च के बारे में बात करते हुए, वीवो इंडिया के ब्रांड रणनीति के प्रमुख, योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा, "हम अपने वाई-सीरीज पोर्टफोलियो में एक और प्रोडक्ट जोड़कर खुश हैं। अपने युवा यूजर्स के लिए इनोवेशन पेश करने के लिए हम एक बिल्कुल नया स्टाइलिश और ट्रेंडी डिवाइस पेश कर रहे हैं। वीवो वाई56 5जी वाई-सीरीज का पहला 5जी डिवाइस है, जो 20,000 रुपये के सेगमेंट में आता है। वीवो वाई56 के साथ, हम और भी बड़े दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं और उन्हें लेटेेस्ट टेकनीक का अनुभव कराना चाहते हैं।

Vivo Y56 : कीमत

Vivo Y56 को 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप वीवो इंडिया के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते है। स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिनमें ऑरेंज शिमर और ब्लैक इंजन कलर शामिल किया गया हैं। उपभोक्ता आईसीआईसीआई, एसबीआई और कोटक महिंद्रा से 1,000 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।

Vivo Y56 50 मेगापिक्सल सुपर नाइट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च

Vivo Y56 : स्पेसिफिकेशन

वीवो Y56 में 6.58-इंच (16.72 सेमी) FHD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 पर बेस्ड है, एक 5G चिपसेट जो 2.2 GHz तक क्लॉक और साथ में 8GB तक रैम के साथ आता है। वाई56 लेटेस्ट फनटच ओएस 13 पर चलाता है जो बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 प्लेटफॉर्म पर बेस्ट है। बैटरी की बात करें तो वीवो वाई56 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18वाट फास्ट-चार्जिंग के साथ आती है।

Vivo Y56 : कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें में, वीवो वाई56 में 50 मेगापिक्सल का नाइट मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो दिन और रात में फास्ट और साफ फोटो लेने में मदद करता है। आगे की तरफ, इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। Y56 कैमरा कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए सुपर नाइट कैमरा मोड, बोकेह फ्लेयर पोर्ट्रेट, प्रोफेशनल व्यूफाइंडर सिस्टम के साथ कई फीचर दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y56 has been launched for Rs 19,999 for the 8GB+128GB variant. You can buy this smartphone from Vivo India's e-store and all partner retail stores.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X