Home
Mobile

Vivo Y56 का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें नई कीमत और ऑफर्स

Vivo Y56 New Storage Variant Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने Y56 5G स्मार्टफोन के नए रैम और स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस साल की शुरूआत में ही इसे भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया था। अब इस फोन को ग्राहक 4GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ भी खरीद सकेंगे। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y56 5G के नए वेरिएंट की कीमत

वीवो ने अपने वाई56 5जी के नए वेरिएंट 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये तय किया है। वहीं इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत में कंपनी ने बाद में 1 हजार तक की कटौती की थी। इसे ब्लैक इंजन और औरेंज शिमर दो कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं Federal बैंक, Yes बैंक, ICICI, SBI, One Card, IDFC First के कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 1000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

Vivo Y56 का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें नई कीमत और ऑफर्स

Vivo Y56 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई56 5जी में ग्राहक को 6.58 इंच IPS LCD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिल रहा है। जिसकी स्क्रीन (2408 x 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके साथ ही आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। Vivo Y56 के स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट को शामिल किया है। जिसमें 4GB , 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड FunTouch OS 13 पर संचालित होता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए वीवो ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन IP54-रेटिंग के साथ आ रहा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, 5जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched a new variant of Vivo Y56 in India. This variant has 4 GB RAM and 128 GB storage. The company has fixed the price of this new variant with 4 GB RAM and 128 GB storage at Rs 16,999 in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X