शानदार फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में Vivo Y58 5G की एंट्री, कीमत जान खरीदने का होगा मन
Vivo ने भारत के मार्केट में Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y58 5G को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Y58 को एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है, जिसमें एक प्रीमियम वॉच जैसा डिजाइन है।
कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का सबसे चमकदार सनलाइट डिस्प्ले प्रोवाइड करता है। वहीं इस फोन की कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप भी शानदार है। चलिए इस फोन की सभी आवश्यक डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y58 5G की कीमत
बता दें कि Vivo Y58 5G को सिंगल 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत मात्र 19,499 रुपये है। आप इसे Vivo ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन के साथ प्रजेंट किया है। आप इस स्मार्टफोन को Sundarbans Green और Himalayan Blue में खरीद सकेंगे।
Vivo Y58 5G के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने Vivo Y58 5G में क्लासिक सनबर्स्ट पैटर्न के साथ एक गोल कैमरा मॉड्यूल दिया है, जो कि एक प्रीमियम स्मार्टवॉच जैसा नजर आता है। इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो कि इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 44 वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 6400mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यह फोन यूएसबी-टाइप-सी को भी सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले: फोन में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो फुल एचडी प्लस (2408x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है,जो एड्रेनो 613 GPU के साथ मिल रहा है।
स्टोरेज: फोन को सिंगल कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। इसमें 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिल रहा है और इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। बता दें कि यह फोन फवटचओएस 14 पर रन करता है, जो एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है।
कैमरा: फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल AI पोर्टेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस दिया गया है, जिसमें स्मार्ट डायनामिट लाइट भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस भी दिया गया है।
ग्राहकों की आंखों की सिक्योरिटी का भी रखा गया ध्यान
कंपनी ने अपने इस फोन में यूजर्स की आंखों की सिक्योरिटी के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन जोड़ा है। धूल और पानी से बचने के लिए इस फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, गैलीलियो, बेईदोउ जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन का वजन 199 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 165.70x76x ~8mm है। Vivo Y58 5G में साइड में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन आपको स्टीरियो स्पीकर्स, 300 प्रतिशत ऑडियो बूस्टर और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ मिल सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications







