Vivo Y58 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, फीचर्स डिटेल ऑनलाइन लीक
Vivo Y58 5G India Launch Date: वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट वाई58 5जी (Vivo Y58 5G) लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन होगा। जिसमें कम दाम में कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।
आपको बता दें, फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनके अनुसार इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। आइए आगे फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y58 5G की भारत में लॉन्चिंग- ब्रांड ने इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म करते हुए बताया कि, यह फोन भारत में 20 जून 2024 को लॉन्च होगा। इसकी लॉन्चिंग रिवील करते हुए, कंपनी ने फोन का पहला ऑफिशियल लुक भी रिवील कर दिया है।
जारी पोस्टर में इसे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है। जिसमें यह फोन ब्लू और ग्रीन दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

Vivo Y58 5G लीक फीचर- वीई58 5जी के लीक फीचर्स की बात करें, तो यह फोन रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1024 निट्स सपोर्ट वाले 6.72 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दे सकती है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट से लैस हो सकता है। हालांकि, यूजर इसके स्टोरेज को 1TB तक एक्सटेंड कर सकता है। वहीं रैम में भी 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो के इस आगामी बजट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर दिए जानें की उम्मीद है।
फिलहाल Vivo Y58 5G की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लीक फीचर्स को देखते हुए, अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, ये अनुमानित कीमत है, सही कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








