Vivo Y58 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस डिटेल लीक, 20 जून को होगा लॉन्च
Vivo ने हाल ही में अपने Vivo Y58 5G फोन को भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है। वीवो के अनुसार यह आगामी फोन देश में 20 जुलाई को दस्तक देगा। हालांकि, इसके आने से पहले ही में फेमस टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा खुलासा किया है। तो आइए आगे आपको Vivo Y58 5G की डिटेल्स बताते है।
Vivo Y58 5G कीमत- वीवो के इस फोन की कीमत की बात करें तो टिपस्टर के अनुसार वीवो Y58 5G के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये तय की जा सकती है।

कीमत के साथ ही टिपस्टर ने इसके एक बॉक्स की फोटो भी शेयर की है, जिसमें अधिकतम रिटेल प्राइस 23,999 रुपये है। जिससे उम्मीद की जा रही है, कि सामने आई प्राइज सटिक हो सकती है।
Vivo Y58 5G स्पेसिफिकेशंस - लीक जानकारी की मानें तो Vivo Y58 5G में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस होगा।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। हालांकि, वर्चुअल रैम के जरिए इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता हैं, वहीं इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सटेंड किया जा सकेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन बैक में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा । वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी मिलेगी।
इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो ड्यूल स्पीकर, IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। वहीं डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 199 ग्राम है।
ये सभी स्पेक्स संभावित है, फिलहाल कंपनी ने Vivo Y58 5G को लेकर कोई जानकारी अभी शेयर नहीं की है। कंपनी के जो मीडिया इनवाइट में इस फोन को ब्लू और ग्रीन कलर टोन में देखा जा सकता है। लेकिन डिवाइस का डिजाइन Vivo Y200t से मिलता-जुलता है, जिसे पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








