Home
Mobile

Vivo प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ भारत में नया बजट फोन करने जा रहा लॉन्च, डिटेल्स आईं सामने

Vivo Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे Vivo Y58 5G के नाम से लाया जाएगा। फिलहाल इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सामने आई नई रिपोर्ट में इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन पर से पर्दा उठ चुका है।

कहा जा रहा है कि, यह फोन प्रीमियम वॉच डिजाइन के साथ वीवो Y56 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आ सकता है। इसके साथ ही इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ तगड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इसे हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। आइए आपको आगे इस फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

प्रीमियम डिजाइन के साथ Vivo नया बजट फोन भारत में करने जा रहा लॉन्च

Vivo Y58 भारत में लॉन्च टाइमलाइन- रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो वाई58 इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में कंपनी द्वारा इसे टीज किया जा सकता है। अगर आप भी कम दाम में प्रीमियम डिजाइन वाला नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए।

Vivo Y58 फीचर्स- लीक के अनुसार वीवो के इस फोन में प्रीमियम वॉच डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ही डुअल टोन रिंग के साथ बैक में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल का हिंट मिलता है। यह फोन इस सेगमेंट का सबसे ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Vivo Y56 5G के फीचर्स- वीवो वाई56 में 6.58 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज तक है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC चिपसेट शामिल किया है। जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन पर संचालित होता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

वहीं कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y58 Coming Soon In India know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X