वीवो Y69 लॉन्च, 16एमपी सेल्फी, कीमत 14990 रु

वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन विवो Y69 लॉन्च कर दिया है। कैमरा और म्यूजिक स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपनी Y सीरीज में यह नया मॉडल पेश किया है। यह एक सेल्फी फोकस कैमरा फोन है, जो शानदार बोकेह, ग्रुप सेल्फी और लाइव फोटो मोड्स के साथ आता है।

विवो के स्मार्टफोन विवो Y69 की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है। विवो ने जानकारी दी है कि इस फोन की सेल 1 सितंबर से शुरू की जाएगी। यह सेल फ्लिप्कार्ट और अमेज़न दोनों पर ही होगी।
डिस्प्ले और ओएस
नया विवो Y69 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ है विवो का फनटच ओएस3.2।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
इस फोन में कंपनी ने 1.5GHz मीडियाटेक एमटी6570 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन की रैम 3जीबी की है जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
वीवो Y69 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि बोकेह, ग्रुप सेल्फी और लाइव फोटो मोड्स के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
कीमत
इस फोन की कीमत कंपनी ने 14,990 रुपए रखी है। कंपनी की मानें तो यह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को आप शैम्पेन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications