Home
Mobile

Vivo Y75 vs OPPO A78 5G vs Nord CE 3 Lite 5G में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट?, यहां जानें

Vivo Y75 vs OPPO A78 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप भी शानदार डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर वाला नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Vivo Y75 , OPPO A78 5G और OnePlus Nord CE 3 Lite 5G क बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको इन फोन्स के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिससे इन फोन्स में से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं। तो चलिए आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इनके फीचर्स तक के बारे में जानते हैं।

कीमत

Vivo Y75 की भारत में शुरुआती कीमत 20,630 रुपये है। OPPO A78 5G की शुरूआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।

Vivo Y75 vs OPPO A78 5G vs Nord CE 3 Lite 5G में कौन सा फोन है बेस्ट?

डिस्प्ले

Vivo Y75 फोन में 6.58 इंच IPS LCD डिस्प्ले गया है, जो 1080x2408 पिक्सल रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। OPPO A78 5G में 6.56 इंच IPS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5जी में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच का एक बड़ा IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा।

प्रोसेसर

Vivo Y75 में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। OPPO A78 5G स्मार्टफोन ColorOS 13 पर आधारित एंड्रॉइड 12 चलाता है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर शामिल है। वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite में इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo Y75 vs OPPO A78 5G vs Nord CE 3 Lite 5G में कौन सा फोन है बेस्ट?

स्टोरेज

Vivo Y75 में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। OPPO A78 5G में भी यूजर्स को 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 8GB रैम के साथ 128GB/256GB दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। इसमें AI फेस रिकग्निशन के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।

कैमरा

Vivo Y75 को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 2 एमपी मैक्रो कैमरा और 2 एमपी डेप्थ कैमरा है। OPPO A78 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिल रहा है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा । इसके मैक्रो फोटोग्राफी और डेप्थ मैपिंग के लिए दो 2-मेगापिक्सल सेंसर भी हैं।

Vivo Y75 vs OPPO A78 5G vs Nord CE 3 Lite 5G में कौन सा फोन है बेस्ट?

बैटरी

Vivo Y75 फोन में 5,000 mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट वायर्ड चार्जर को सपोर्ट करती है। OPPO A78 5G इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
We will talk about A78 5G, Vivo Y75 and OnePlus Nord CE Lite 5G and know which phone is better for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X