Home
Mobile

Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 64MP कैमरा और 16 GB रैम के साथ लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल

Vivo Y78 5G स्मार्टफोन 64MP कैमरा और 16 GB रैम के साथ लॉन्च

Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo Y78 5G को सिंगापुर में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फोन को सिंगापुर की वीवो वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अपने इस नए हैंडसेट में Dimensity 7020 प्रोसेसर को शामिल किया है। वीवो ने फिलहाल इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। तो आईए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y78 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y78 5G को 6.78 इंच की कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी प्लस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन का डिस्प्ले DCI-P3 कलर गेमुट और 1,300 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा। है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया है। अगर स्टोरेज की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम मिल रहा है। जो 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ रहा है। जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकतानुसार माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Vivo Y78 5G स्मार्टफोन 64MP कैमरा और 16 GB रैम के साथ लॉन्च

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Vivo Y78 5G फोन में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इस वीवो ने अपने इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.89mm और वजन 177 ग्राम बताया जा रहा है।

इन कलर ऑप्शन में उपलब्ध

जैसा कि उपर ही हमने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि, कंपनी ने अपने इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस फोन को फ्लेयर ब्लैक और ड्रीमी गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched its new handset Vivo Y78 5G in Singapore. Which has been introduced with a 6.78-inch curved edge OLED display, which has a resolution of Full HD Plus and a refresh rate of 120Hz. This latest phone has been listed on the Vivo website of Singapore.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X