Home
Mobile

Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च

Vivo ने अपने घरेलू बाजार में Y-सीरीज के कुछ नए स्मार्टफोन Vivo Y78 (t1) 5G और Vivo Y78m (t1) 5G लॉन्च किए हैं। Vivo V78 (t1) और Vivo Y78m (t1) Vivo Y78 और Vivo Y78m के उत्तराधिकारी के रूप में आते हैं जिनको कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) स्मार्टफोन लॉन्च, जाने कीमत

Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) Y78 और Y78m की तुलना में ज्यादा किफायती हैं और परिणामस्वरूप, t1 वर्जनो में हार्डवेयर की सुविधा है। Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर पर बेस्ड हैं। डाइमेंशन 6020 डाइमेंशन 700 के समान है और मीडियाटेक के डाइमेंशन लाइनअप के तहत एक एंट्री-लेवल प्रोसेसर है।

Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) फुल HD+ रेजोल्यूशन और 1500:1 कंट्रास्ट अनुपात के साथ 60Hz LCD डिस्प्ले प्रोवाइट करते हैं। इन हैंडसेट में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा भी है। सुरक्षा उद्देश्यों के लिए, वीवो के लेटेस्ट वाई-सीरीज स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर पर निर्भर हैं। ये 5000mAh बैटरी से लैस हैं और टाइप-सी पोर्ट पर 44W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

आइए Vivo Y78 (t1) 5G और Vivo V78m (t1) 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और उपलब्धता पर करीब से नजर डालें।

Vivo Y78 (t1) 5G और Vivo Y78m (t1) 5G: कीमत

Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) एक ही कॉन्फिगरेशन 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन ऑप्शन में आते हैं और इनकी कीमत RMB 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। Vivo Y78 (t1) और Vivo Y78m (t1) चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इन हैंडसेट की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Vivo Y78 (t1) 5G और Vivo Y78m (t1) 5G मौजूदा समय में चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। हालाँकि, ग्लोबल मार्केट में इनकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

वीवो Y78 (t1) फीनिक्स फेदर गोल्ड, जेड पोर्सिलेन ग्रीन और हाओये ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि वीवो Y78m (t1) ग्लेज़्ड ब्लू और हाओये ब्लैक कलर में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 3 पर चलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y78 (t1) and Vivo Y78m (t1) offer 60Hz LCD displays with Full HD+ resolution and 1500:1 contrast ratio. These handsets also have a 50MP rear camera and 8MP selfie camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X