Home
Mobile

आ गया Vivo का धमाकेदार फोन Vivo T3 Pro 5G, कैमरा से लेकर बैटरी तक सब है फर्स्ट क्लास

Vivo ने आखिरकार भारत में अपना लेटेस्ट फोन Vivo T3 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 6.67 इंच के AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी है। साथ ही इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी भी मौजूद है।

इस डिवाइस को आप दो कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। चलिए इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G की कीमत, ऑफर्स, सेल और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान जान लेते हैं, ताकि इसे खरीदते समय आपको कोई कन्फ्यूजन ना हो।

Vivo का धमाकेदार फोन Vivo T3 Pro 5G भारत में लॉन्च

Vivo T3 Pro 5G की कीमत

Vivo T3 Pro 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। यानी की इसके बेस वेरिएंट 8GB+128GB को आप 21,999 रुपये की कीमत और हाई वेरिएंट 8GB+256GB को 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। ये डिवाइस आपको Flipkart, Vivo India की होम वेबसाइट और दूसरे रिटेल स्टोर पर खरीद के लिए मिल जाएगा।

इसकी बिक्री 2 सितंबर 2024 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कंपनी ने आपको इसमें दो कलर ऑप्शन Sandstone Orange और Emerald Green की च्वॉइस दी है। इस पर कंपनी आपको एक्सक्लूसिव डिस्काउंट भी दे रही है। HDFC Bank और ICICI Bank कार्ड होल्डर्स के लिए फ्लैट 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऑफर पर आपको सीधे 5% की छूट मिलेगी।

Vivo T3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस डिवाइस में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। शॉट जेनसेशन ग्लास से प्रोटेक्टेड इस डिस्प्ले में सटीक टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस फोन में पीछे की तरफ लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम है।

प्रोसेसर: ये फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप द्वारा पावर्ड है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे फास्ट कर्व्ड फोन है। सॉफ्टवेयर के मामले में इसमें फनटच ओएस 14 दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है।

कैमरा: बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी: स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की मोटाई 7.49 है और ये सेगमेंट का सबसे पतला फोन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has finally launched its latest phone Vivo T3 Pro 5G in India. The company has given this phone a 6.67-inch AMOLED curved display. It also has a large 5500mAh battery. Let's know in detail about the price, offers, sale and specifications of this latest smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X