Home
Mobile

भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo का फोल्डिंग स्मार्टफोन, बेहतरीन फीचर्स के साथ लेगा एंट्री

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फोल्डिंग फोन लेकर आ सकता है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी Vivo X Fold 3 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी इस फोन को पहले ही चाइना में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इस ब्रांड को चाइना में मार्च 2024 में पेश किया था। अब इसे भारत में भी जल्द ही लाया जा सकता है।

हालांकि, कंपनी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार, Vivo अपने इस स्मार्टफोन को अगले महीने यानी की जून 2024 में भारत में लॉन्च कर सकता है। वहीं अगर कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करती है, तो ये Vivo का पहला फोन होगा, जो कि भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा। चलिए जानते हैं इस फोन से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo का फोल्डिंग स्मार्टफोन

Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस

चीन में इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Origin OS के साथ लॉन्च किया था। इस फोन में 8.03 इंच की प्राइमरी स्क्रीन दी गई है, जो कि एक AMOLED पैनल के साथ मिलती है। साथ ही इस फोन में कवर डिस्प्ले 6.53 इंच की दी गई है, यह भी AMOLED के साथ आती है और यह दोनों ही स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

स्टोरेज: स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोम में 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज कैपिसिटी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Vivo V3 चिप दिया गया है। यह डिवाइस कार्बन फाइबर हिंज के साथ मिल रहा है।

कैमरा: इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: Vivo X Fold 3 Pro को पॉवर देने के लिए 5700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

अब कंपनी भारत में इस फोन को इन्हीं सब फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी, इसके बारे में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस फोन को भारत में यही सारे फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo's folding smartphone will soon launch in India, will enter with great features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X