Vivo के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y37 और Vivo Y37m लॉन्च, जाने कीमत से लेकर फीचर्स
Vivo ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y37 और Vivo Y37m को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही यह दोनों फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OrginOS 14 पर रन करेगा।
Vivo Y37 और Vivo Y37m की कीमत
Vivo Y37 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,788 रुपये), 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,213 रुपये), 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,725 रुपये), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,979 रुपये) और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,725 रुपये) है।

Vivo Y37m के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (लगभग 11,531 रुपये), 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,213 रुपये), 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,725 रुपये) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,979 रुपये) रखी गई है। बता दें कि यह दोनों फीन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Vivo Y37 और Vivo Y37m के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y37 और Vivo Y37m में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1612x720 पिक्सल है। साथ ही इनमें 90Hz रिफ्रेश रेट, ऑस्पेक्ट रेशियों 20.15:9 89.64% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी मौजूद है। दोनो फोन Mali-G57 GPU के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है।
इनके स्टोरेज की बात करें तो इनमें 4GB, 6GB और 8GB LPDDR4X ड्यूल चैनल RAM और 128GB या 256GB इनबिल्ट eMMC5.1 स्टोरेज दिया गया है। Vivo Y37 भी 12GB RAM को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 14 पर काम करते हैं।
Vivo Y37 और Vivo Y37m का कैमरा और बैटरी लाइफ
इनमें रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G, ड्यूल सिम नेनो सिम स्लॉट, 2.4G/5G Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-c पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। इनमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर का भी फीचर मिलेगा। साथ ही फोन में 5,000mAh की बटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








