वोडाफोन का स्मार्टफोन करेगा नया धमाका

वोडाफोन के नए एंड्राएड स्मार्टफोन 858 में 240x320 रेज्यूलूशन के साथ फुल टच स्क्रीन दी गई है। फोन में ऑटो रोटेट और ऑटो टर्न ऑफ के लिए प्राक्सीमिटी और एस्लरोमीटर दिए गए हैं जो फोन को बेस्ट स्मार्टफोन की कैटेगरी में लाते है। फोन में दिया गया कैमरा भी अन्य स्मार्टफोन से कुछ कम नहीं है। 2 मेगापिक्सल केमरे के साथ्ा फोन में दिया गया कैमरा1600 X 1200 पिक्सल को सपोर्ट करता है जो अच्छी क्वलिटी की पिक्चर यूजर को प्रोवाइड करता है।
एंड्राएड बाजार में सबसे ज्यादा प्रचलित फोन में एंड्राएड का 2.2 फ्रोयो वर्जन दिया गया है जो 528 मेगाहर्ट एआरएम 11 प्रोसेसर के साथ तेज रिसपांस देता है। एड्रिनों 200 जीपीयू और क्वालकॉम एमएसएम 7225 चिपसेट से वोडाफोन 858 में एप्लीकेशन काफी फास्ट रन करती है। वोडाफोन ने बाजार में अन्य स्मार्टफोन से टक्कर लेने के लिए फोन में सभी तरह के नए फीचरों दिए गए है। फोन में वाईफाई का 802.11 बीजीएन और ब्लूटूथ के 2.1 वर्जन से फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड मिलती है।
फोन में दी गई इंटरनल मैमोरी अन्य फोन के मुकाबले थोड़ी कम है मगर यूजर 130 एमबी इंटरनल स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमारी एक्पेंड भी कर सकता हैं। वोडाफोन के इस नए स्मार्टफोन से सैमसंग, एचटीसी, माइक्रोमैक्स, स्पाइस के एंड्राएड फोन को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही है। उम्मीद की जा रही है वोडाफोन का 858 स्मार्टफोन अगले हफ्ते तक 6,695 रूपए में भारतीय बाजार में लांच कर दिया जाएगा।
वोडाफोन 858 के फीचर एक नजर में
- 2.8 इंच की स्क्रीन
- 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा
- एंड्राएड 2.2 फ्रोयो वर्जन
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- एफएम रेडियो
- ऐज, एचएसपीए वायरलेस कनेक्टीविटी


Click it and Unblock the Notifications