आ गया वोडाफोन का फेसबुक मोबाइल ब्लू 555

ब्लू 555 में 2.4 इंच की स्क्रीन साइज के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 3जी एज नेटर्वक में फास्ट इंटरनेट कनेक्टीविटी देता है। आप चाहे तो मोबाइल में दिए गए एफ बटन में क्लिक करके डायरेक्ट अपने फेसबुक की प्रोफाइल में लॉगइन कर सकते है। बाजार में अन्य फोन के फीचरों को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन के ब्लू 555 में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन मौजूद है।
नए फोन में कोई और सिम नहीं डाल सकते हैं ब्लू में पहले से सिम इनबिल्ड है। यह फोन उन लोगों के लिए एक सबसे अच्छा ऑप्शन है जिनको मैसेजिंग और फेसबुक का काफी शौक है। अगर आप फेसबुक में अपना अपडेशन देखना चाहते है तो इसके लिए नए ब्लू555 में बार-बार अपने प्रोफाइल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हर 20 मिनट के अंतराल के बाद ब्लू में फेसबुक ऑटो अपडेट होता रहेगा।
बाजार में वोडाफोन ने 4,590 रूपए की आकर्षक कीमत में नए ब्लू 555 को लांच किया है। बाजार यह पहली बार नही है जब सोशल साइट को ध्यान में रखकर कोई फोन लांच हुआ हो इससे पहले फेसबुक चाहने वालों के लिए एचटीसी चाचा और सालसा नाम के दो फोन लांच कर चुका है। वहीं वोडाफोन फिलहाल अपने नए फोन ब्लू 555 में एक साल फेसबुक का फ्री एक्सेस भी दे रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications