Home
Mobile

जल्‍द लांच होगा एंड्राएड ओएस से लैस वोडाफोन स्‍मार्ट और माईक्रोमैक्‍स

जल्‍द लांच होगा एंड्राएड ओएस से लैस वोडाफोन स्‍मार्ट और माईक्रोमैक्‍स


गूगल एंड्राएड ओएस पर रन करने वाले मोबाइल हैंडसेट की आज कल भारी डिमांड को देखते हुए वोडाफोन और माईक्रोमैक्‍स ने जल्‍द ही बाजार में शानदार वोडाफोन स्‍मार्ट और माईक्रोमैक्‍स ए 75 को लांच करने की सोंची है।

चलिए जानते हैं कि वोडाफोन स्‍मार्ट में आखिर ऐसे कौन से फीचर हैं जो आपको पसंद आएगें। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.2.1 फ्रोयो आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो क्‍वाल्‍कम स्‍नैपड्रैगन एस 1 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन का आकार 103.8 x 56.8 x 12.6 एमएम और भार 104 ग्राम है। इसकी टीएफटी टच स्‍क्रीन का साइज 2.8 इंच है जिसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया हुआ है। इसके साथ फोन में 150 जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ 32 जीबी तक की मेमोरी एक्‍सपैंडेबिलीटी भी दी हुई है।

वहीं पर अगर माईक्रोमैक्‍स ए 75 की बात करें तो यह एक ड्यूल सिम फोन है जिसमें गूगूल 2.3 जिंजरब्रैड ओएस के साथ 650 मेगाहर्ज का प्रोसेसर लगा हुआ है। फोटो कैपचरिंग के लिए इसमें 3.15 मेगापिक्‍सल का लिड फ्लैश कैमरा जिसका रेजूलूशन 2048 x 1536 पिक्‍सल लगा हुआ है। इसके अलावा आप फोन में अपनी सुविधा अनुसार 32 जीबी तक मेमोरी बढा भी सकते हैं। अगर कीमत की बात करें तो वोडाफोन का दाम लगभग 5,000 रु तक है और वहीं पर माईक्रोमैक्‍स ए 75 की कीमत भारत में 8,500 तक की है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X