अनब्रेकेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ मोटो एक्स फ़ोर्स!
क्या आपने कभी अपन अफों गलती से गिराया है? आपका यकीनन हां में होगा। फोन सभी के लिए इम्पोर्टेन्ट होता है। हम कितना भी ध्यान रख लें, कितना भी संभाल लें कभी न कभी फोन हाथ से फिसल ही जाता है। यह अक्सर होता है, कभी फोन पर बात करते हुए तो कभी किसी से चैट करते हुए व कभी कभी तो अपनी ही लापरवाही की वजह से हम अपना फोन गिरा देते हैं और फिर या तो फोन काम करने लायक नहीं रहता या उसकी स्क्रीन पर ढेरों स्क्रेचेस आ जाते हैं। जिसके लिए हमें भारी कीमत देनी पढ़ती है।
स्मार्टफोन मेकर्स वैसे तो फोन को बनाने में कई फीचर्स का ध्यान रखते हैं, जो कि एक यूजर के लिए जरुरी होते हैं। लेकिन ऐसे बहुत ही कम स्मार्टफोन कंपनियां हैंजो फोन की डिस्प्ले की मजबूती पर ध्यान देती हों। इसलिए जब फोन गिरता है तो सबसे ज्यादा चांसेज होते हैं उसके स्क्रीन व डिस्प्ले के डैमेज होने के। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आ गया है वो फोन जिसका सभी को बेसब्री से इन्तजार था।
लेनोवो ने मोटोरोला का नया फोन मोटो एक्स फ़ोर्स हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन शैटरप्रूफ डिस्प्ले के साथ आता है। इसी के साथ कंपनी ने अपने स्मार्टफोन का नया लेवल सेट कर दिया है।
आइए जानते हैं मोटो एक्स फ़ोर्स के कुछ अन्य शानदार फीचर्स-
क्रैक प्रूफ बिल्ट
मोटो एक्स फ़ोर्स में शैटरशील्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसके डिस्प्ले को बेहद मजबूत बनाते हैं। इसमें फाइव लेयर्स का ग्लास है जिससे यह आसानी से टूटेगा नहीं। इतने बड़े डिस्प्ले के बाद भी यह फोन कैरी करने में काफी आसान है।
डिस्प्ले
इस फोन में 5.4 इंच का क्वाडएचडी सुपर अमोल्ड डिस्प्ले है जिसकी रेसोल्यूशन 1440*2560 पिक्सल है।
प्रोसेसर
स्मार्टफोन में 2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है।
रैम
इस फोन में 3 जीबी की रैम दी गयी है। इसकी इंटरनल मेमोरी 32जीबी व 64जीबी है।
कैमरा
फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व डुअल एलईडी फ़्लैश लाइट है और 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








