Home
Mobile

OnePlus यूजर्स के लिए चेतावनी, कहीं आपका स्मार्टफोन धोखा तो नहीं दे रहा

स्मार्टफोन मेकर वनप्लस हमेशा अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट स्मार्टफोन पेश करने में जुटा रहता है। कंपनी के स्मार्टफोन यूजर्स को काफी जल्दी पसंद आ जाते हैं। यूजर्स को कंपनी के नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने का इंतजार रहता है। OnePlus 6 और OnePlus 6T स्मार्टफोन काफी समय से ही चर्चा का विषय रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन ने भारत समेत पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है।

OnePlus यूजर्स के लिए चेतावनी, कहीं आपका स्मार्टफोन धोखा तो नहीं दे रहा

हालांकि पिछले कुछ समय से वनप्लस के लिए कुछ बुरी ख़बरें भी आ रही हैं, जो वनप्लस यूजर्स को परेशान कर सकती हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट के जरिए सामने आया है कि अगर आप वनप्लस कंपनी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो शायद आपके प्राइवेसी के साथ समझौता भी हो रहा है।

क्या है मामला

हमारे स्मार्टफोन के अंदर OS के साथ बातचीत करने के लिए एक सेल्युलर मॉडम भी शामिल होता है। यह मॉडम खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए काम करता है, जिसे बेसबैंड कहा जाता है। बता दें, यह रेडियो इंटरफेस लेयर (RIL) के जरिए एंड्रॉयड के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह स्मार्टफोन में शामिल GPS, WiFi, Bluetooth जैसे हार्डवेयर कंपोनेंट भी खुद का फर्मवेयर यूज करते हैं। यह सभी कंपोनेंट इंटरफेस के जरिए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मेल बना कर काम करते हैं।

Punika वेब ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि OnePlus कंपनी के इंजीनियरों ने एंड्रॉयड की स्टैंडर्ड AOSP पॉलिसी को बदलकर gps.conf नाम की फाइल का डिबग बिल्ड अपने कस्टम स्किन OxygenOS में दे दिया है। वहीं, कंपनी के इंजीनियर ने एक फाइल में असुरक्षित XTRA डाटा सर्वर को भी एक्टिवेट कर दिया है।

कंपनी का यह बदलाव उनके स्मार्टफोन के GPS संबंधित डाटा को असुरक्षित HTTP चैनल के जरिए जबरदस्ती डाउनलोड करने में मदद करता है। वैसे तो कंपनी ने इस मामले को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया पेश नहीं की है। हालांकि कंपनी के की बग हंटर टीम के सदस्य Jeff H ने वेबसाइट को बताया कि इस परेशानी को जल्द ही अपडेट के साथ ठीक कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
For some time now, there are some bad news for OnePlus, which can annoy the OnePlus users. A recent report has revealed that if you use the OnePlus company's smartphone, then perhaps there is an agreement with your privacy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X