Weekly launch roundup: इस हफ्ते भारत में इन फोन्स की हुई धमाकेदार एंट्री, जानें आपके बजट में कौन सा होगा फिट
Top 5 Smartphones Launched This Week In India: इस हफ्ते कई कंपनियों ने अपने-अपने फोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं, जिनमें ऑनर 200 सीरीज से लेकर गैलेक्सी एस35 5जी तक के फोन्स शामिल हैं। तो चलिए आपके आगे इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए फोन्स की डिटेल्स बताते हैं, जिससे आप पता कर सकते हैं, कि आपके बजट में कौन सा फिट होगा।
1- Honor 200 5G series- Honor ने भारतीय बाजार में इस हफ्ते अपनी 200 Series के तहत दो लेटेस्ट फोन Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G को भी लॉन्च किया है।

कंपनी ने Honor 200 5G में 6.7 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले, Octa-Core Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5200mAh की बैटरी दी है। इसकी शुरूआती कीमत 34,999 रुपये है।
2- Samsung Galaxy M35 5G- इस हफ्ते Samsung ने भी भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च किया है। जिसमें 6.6 इंच का सुपर एलोलेड डिस्प्ले, नया Exynos 1380 चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 6,000mAh की बैटरी दी है।
भारत में ऑफर के साथ 15,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। यह फोन 20 जुलाई से 21 जुलाई को होने वाले Amazon Prime Day Sale में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
3-OnePlus Nord 4 - वनप्लस ने भी इस हफ्ते OnePlus Nord 4 को भारत में लॉन्च किया। वनप्लस नॉर्ड 4 मेटल यूनिबॉडी डिजाइन, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट, 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50MP + 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 16MP फ्रंट कैमरे के साथ आ रहा है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500 mAh की बैटरी दी है। नॉर्ड 4 को 29,999 रुपये शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है।
4- IQOO Z9 Lite 5G - स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू ने अपने ग्राहकों के लिए IQOO Z9 Lite 5G को भारतीय बाजार में MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट में आपको 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड फनटच 14 OS सिस्टम पर रन करेगा।
जिसमें डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो 50MP का मेन लेंस और 2MP का बोकेह सेंसर के साथ 8MP के फ्रंट कैमरा से लैस है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी।
इसके 4GB+128GB की कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB की कीमत 11,499 रुपये है। हालांकि, दोनों वेरिएंट पर 500 रुपये तक का इंस्टेंट छूट मिल रहा है, इसकी सेल Amazon India पर 20 जुलाई से शुरू होगी।
5- POCO C61 Airtel Exclusive Edition- इसके अलावा इस हफ्ते POCO ने भी भारतीय बाजार में POCO C61 Airtel Exclusive एडिशन लॉन्च किया है, जिसके साथ Airtel Postpad कनेक्शन भी मिलेगा।
यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं, जो महंगे फोन अफोर्ड नहीं कर सकते हैं।इसमें 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले है। इसके साथ ही इसमें MediaTek Helio G36 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ मार्केट में आया है। POCO के इस लेटेस्ट फोन की कीमत महज 5,999 रुपये है। जिसे बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








