Home
Mobile

Motorola edge 40 neo vs Lava Agni 2 5G बजट फोन में आपके लिए कौन है बेस्ट, यहां जानें

Motorola edge 40 neo Vs Lava Agni 2 5G: अगर आप भी मिड रेंज स्मार्टफोन्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Motorola edge 40 neo और Lava Agni 2 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये दोनों फोन्स बजट रेंज में प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन से लैस आ रहे हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में आपको बहुत कुछ एक सामान मिलेंगे। आज हम इस आर्टिकल में आपको इन दोनों फोन के बीच के अंतर से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।

Motorola edge 40 neo Vs Lava Agni 2 5G : कीमत

मोटोरोला एज 40 नियो की को ग्राहक 24,999 रुपये की कीमत में खरीद सकता है। वहीं लावा अग्नि 2 5जी के लिए आपको महज 19,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Motorola edge 40 neo vs Lava Agni 2 5G बजट फोन में अंतर, यहां जानें

Motorola edge 40 neo Vs Lava Agni 2 5G : डिस्प्ले

मोटो एज 40 नियो में 6.55-इंच pOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट , 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं लावा अग्नि 2 5जी को 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz , पीक ब्राइटनेस 950 निट्स और 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन है।

Motorola edge 40 neo Vs Lava Agni 2 5G : चिपसेट

मोटो एज 40 नियो को मीडियाटेक डाइमेंशन 7030 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसे 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज दो वेरिएंट में पेश किया गया है। वहीं लावा अग्नि 2 5जी को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट के साथ लाया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।

Motorola edge 40 neo vs Lava Agni 2 5G बजट फोन में अंतर, यहां जानें

Motorola edge 40 neo Vs Lava Agni 2 5G : कैमरा

मोटो एज 40 नियो में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए मोटो एज 40 नियो में ग्राहक को 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं लावा अग्नि 2 5जी में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। 50MP का मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर को इसमें शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola edge 40 neo Vs Lava Agni 2 5G : बैटरी

Motorola edge 40 neo में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन में 4700 mAh की बैटरी मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola edge 40 neo and Lava Agni 2 5G can be the best options among mid-range smartphones. Both these phones are coming equipped with premium features and design in the budget range. Which people are liking a lot. You will find many things similar in both these smartphones. Let us tell you the details about the difference between these two phones and their price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X