Home
Mobile

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a कौन-सा फोन है आपके लिए बेहतर, फीचर्स से लेकर कीमत तक, यहां जानिए

 Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a कौन-सा फोन है आपके लिए बेहतर,जाने

Motorola ने अपना नया धांसू हैंडसेट Motorola Edge 40 को मीडियाटेक डायमेनसिटी 8020 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 4,400mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसका मुकाबला हाल ही लॉन्च हुए Google Pixel 7a से हो सकता है। दोनों हैंडसेट दमदार फीचर और तगड़े कैमरे के साथ आ रहे हैं। तो आइए आपको आपको दोनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी देते है, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a की डिस्प्ले

Pixel 7a में आपको 6.1इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं Motorola Edge 40 में यूजर्स को 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेट रेट के साथ आ रहा है।

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a के प्रोसेसर

Pixel 7a Google Tensor G2 चिपसेट पर बेस्ड है, जो टाइटन M2 सुरक्षा सह-प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। वहीं Motorola Edge 40 स्मार्टफोन को कंपनी MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च करने जा रही है।

 Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a कौन-सा फोन है आपके लिए बेहतर,जाने

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a का कैमरा

Pixel 7a में आपको फोटोग्राफी के लिए 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8MP का कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Edge 40 फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 13M का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a बैटरी

Pixel 7a स्मार्टफोन में कंपनी एंड्रॉइड 13 और 5 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 4300 mAh की बैटरी दे रही है। वहीं Motorola Edge 40 फोन को पावर देने के लिए कंपनी 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी है। यह 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, मोटोरोला एज 40 एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a स्टोरेज

Pixel 7a को कंपनी ने 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था। तो वहीं Motorola Edge 40 फोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है।

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a कलर

Pixel 7a को कंपनी ने ब्लैक, वाइट, ग्रे और ब्लू चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। जिसमें से ग्राहक अपने मनपसंद कलर को ले सकते हैं। वहीं Motorola Edge 40 को एक्लिप्स ब्लैक, नेबुला ग्रीन और लूनर ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है। इस फोन को मेटल फ्रेम और लेदर बैक पैनल के साथ लाया जा रहा है। भारतीय बाजारों के लिए कंपनी का नया स्मार्टफोन IP68 rating के साथ लाया जा रहा है।

Motorola Edge 40 vs Google Pixel 7a कीमत

Pixel 7a स्मार्टफोन को कंपनी ने 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। वहीं Motorola Edge 40 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर रिवील ही चुकी है। जिसमें यह स्मार्टफोन 27,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today Motorola is going to launch its new handset Motorola Edge 40 today. Which can compete with Pixel 7a. We are going to tell you about both these smartphones, which phone can be a better option for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X