Home
Mobile

Motorola Razr 40 Ultra vs Razr 40 के बीच क्या है खास अंतर, कौन-सा खरीदना बेहतर?, यहां जानें

Motorola Razr 40 Ultra vs Razr 40 के बीच क्या है खास अंतर, यहां जानें

Motorola Razr 40 Ultra VS Razr 40: मोटोरोला ने Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Razr 40 फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है। जिसमें फ्रंट और रियर दो डिस्प्ले मिल रही हैं। कंपनी ने Razr 40 Ultra को 6.9 इंच OLED डिस्प्ले और कई धांसू फीचर्स के साथ पेश किया है। तो आइए आपको इन लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं। जिससे आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

डिस्प्ले

Motorola Razr 40 Ultra में यूजर्स को 6.9 इंच फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 165 Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इस फोन के डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6 इंच pOLED आउटर कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। जिसके साथ (1,056x1,066 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिल रहा है। वहीं Razr 40 में भी Razr 40 Ultra वाले ही डिस्प्ले मिल रहे हैं।

प्रोसेसर

Motorola Razr 40 Ultra में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं Razr 40 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Razr 40 Ultra vs Razr 40 के बीच क्या है खास अंतर, यहां जानें

कैमरा

Motorola Razr 40 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मिल रहा है। वहीं Motorola Razr 40 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। इन दोनों हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Motorola Razr 40 Ultra में पावर के लिए कंपनी ने 3,800mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ दिया है। वहीं Razr 40 में पावर देने के लिए 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 4,200mAh बैटरी दी गई है। दोनों फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। आपको बता दें, Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग भी मिल रही है।

स्टोरेज

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन को 8GB + 256GB, 12GB + 512GB दो स्टोरेज वेरियंट का साथ पेश किया गया है। वहीं Razr 40 को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरियंट के साथ पेश किया गया है।

Motorola Razr 40 Ultra vs Razr 40 के बीच क्या है खास अंतर, यहां जानें

कलर और कीमत

Motorola Razr 40 Ultra को फेंग्या ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू और मैजेंटा शेड्स कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जिसके 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरियंट के लिए CNY 6,399 (लगभग 74,200 रुपये) खर्च करने पड़ेंगे। वहीं Razr 40 को एज्योर ग्रे, चेरी पाउडर और ब्राइट मून व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसके 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) तय हुआ है, 8GB + 256GB वेरियंट के लिए CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये) और 12GB के लिए CNY 4,699 (लगभग 54,500 रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola has launched Motorola Razr 40 Ultra and Motorola Razr 40 foldable phones. We are going to tell you the details ranging from the display, processor, price and battery backup to the features of both these devices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X