Realme 11 pro vs Realme 11 pro plus दोनों Smartphone में क्या है अंतर ?, यहां जानें

Realme 11 Pro 5G Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपने नए Realme 11 Pro 5G सीरीज को पेश कर दिया है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे 200 मेगापिक्सल के साथ भारत मार्केट में उतारा गया है। कंपनी अपने इस सीरीज के तहत दो मॉडल Realme 11 5G Pro और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया है। तो आइए आपको इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन के फीचर से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे विस्तार में बताते हैं।
Realme 11 Pro 5G की भारत में कीमत
Realme 11 Pro 5G के तीन वेरिएंट्स भारत में पेश किए गए हैं। 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23 हजार 999 रुपये तय किया गया है। 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को 24 हजार 999 रुपये की कीमत के साथ लाया गया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज को 27,999 रुपये के साथ पेश किया गया है। वहीं इस फोन की उपलब्धता की बात करें तो इसकी बिक्री 16 जून से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक साइट पर शुरू कर दी जाएगी।
Realme 11 Pro Plus 5G की भारत में कीमत
Realme 11 Pro Plus 5G को सनराइज बैज, Oasis ग्रीन और एस्ट्रल ब्लैक तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27 हजार 999 रुपये, 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का की कीमत 29 हजार 999 रुपये तय की गई है। Pro Plus 5G की बिक्री 15 से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो जाएगी।

Realme 11 Pro 5G की खूबियां
Realme 11 Pro 5G फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट को शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में आपको 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 67 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। Realme 11 Pro 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स के साथ भारत में पेश किया है। जिसमें आपको 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट और 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है।
Realme 11 Pro Plus 5G की खूबियां
Realme 11 Pro Plus 5G में आपको 120 हर्ट्ज कर्व्ड विजन डिस्प्ले के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन में आपको मून मोड का भी ऑप्शन मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर आपको 200 मेगापिक्सल OIS सुपरजूम कैमरा सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस डिवाइस को कंपनी ने 4x इन सेंसर जूम टेक्नोलॉजी से पैक्ड किया है। वहीं इसके बैटरी बैकअप की बात करें को इसे पावर देने के लिए कंपनी ने 100 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी दी है


Click it and Unblock the Notifications








