Realme 12 vs Realme 12 plus दिखने में एक जैसे, लेकिन एक-दूसरे से कितने हैं अलग, यहां जानें
Realme 12 vs Realme 12:रियलमी ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 12 5G और Realme 12 Plus 5G को भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 12 5जी को कंपनी ने 20 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है।
ये दोनों फोन्स देखने में तो एक जैसे हैं, लेकिन कीमत से लेकर कई मामलो में एक दूसरे से काफी अलग हैं, तो आइए आगे आपको इनके दाम से लेकर फीचर्स व स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 vs Realme 12 plus कीमत: रियलमी 12 के 6GB रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB रैम/ 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।
वहीं Realme 12 Plus 5G के 8GB रैम/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB रैम/ 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है।

Realme 12 vs Realme 12 plus ऑफर्स: रियलमी के इन फोन की पहली सेल 6 मार्च से ही शुरू हो चुकी है। जो अगले 10 मार्च 2024 तक जारी रहेगी। इस दौरान सेल में ग्राहक इस फोन को 2 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकेंगे। इन दोनों फोन्स को बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
Realme 12 vs Realme 12 plus डिस्प्ले: रियलमी 12 में 6.72 इंच FHD+ IPS LCD स्क्रीन मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। वहीं रियलमी 12 प्लस में 6.7 इंच फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स ऑफर करेगा।

Realme 12 vs Realme 12 plus प्रोसेसर: रियलमी 12 में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट शामिल किया गया है। वहीं रियलमी 12+ 5जी में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 6nm प्रोसेसर शामिल है।
Realme 12 vs Realme 12 plus स्टोरेज: रियलमी 12 में 6जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। वहीं 12 प्लस में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Realme 12 vs Realme 12 plus कैमरा: Realme 12 में 108MP मेन कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं 12 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 12 vs Realme 12 plus बैटरी: रियलमी 12 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं रियलमी 12 प्लस में भी 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 12 vs Realme 12 plus कनेक्टिविटी: रियलमी के इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में 5G, ब्लूटूथ 5.2, वाईफाई, जीपीएस, USB टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा ये इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स से भी लैस किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








