क्या होता है जब आपका स्मार्टफ़ोन ओवर हीट होजाता है
इस समय एंडरॉयड फोन में ओवर हीटिंग होने की शिकायत बहुत ज्यादा सुनने को मिलती है। कई बार ओवर हीटिंग की वजह से फ़ोन को कई तरह के नुक्सान होते हैं, यही नहीं इसी ओवर हीटिंग की वजह से फ़ोन फट जाते है जिससे हमे ही नुक्सान होता है। लेकिन फ़ोन में भारी-भरकम गेम खेलना और ब्राउजिंग करने से भी फ़ोन गर्म हो जाते हैं।

वैसे तो 35 ℃ और 42 ℃ के बीच स्मार्टफोन का गर्म होना आम बात है लेकिन अगर इससे ज्यादा गर्म हो जाये तो परेशानी की बात है। हालांकि इस समस्या का समाधान खुद भी किया जा सकता है। इसी के चलते आज हम आपको ओवर हीटिंग के कुछ कारण बताने जा रहें हैं।

ओवरहीटिंग के कारण?
प्रोसेसर- फ़ोन में गेम खेलने या काेई काम करने में फोन प्रोसेसर और रैम का यूज होता है अौर अगर जरूरत से ज्यादा एप्लीकेशन आपके फोन में चल रहें हैं तो फोन ओवरलोड होने की वजह से हीट हो जाता है, जिसकी वजह से फ़ोन में ओवर हीटिंग होने लगती है।
बहुत ज्यादा यूज़ करना- अगर आप अपने स्मार्टफोन का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जैसे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेम्स तो इससे फ़ोन ओवर हीट हो सकता है।
बैटरी - स्मार्टफोन की पावर होती है उसकी बैटरी। जब बैटरी पुरानी हो जाती है तो अक्सर जल्दी गर्म होने लगती हैं। तो आप अपनी फोन की बैटरी को बदल कर ओवरहीटिंग की समस्या से बच सकते हैं।
खराब सिग्नल- खराब सेल्युलर रिसेप्शन या कमजोर वाईफाई सिग्नल पर एप्लिकेशन डाउनलोड करने से भी ज्यादा हीटिंग होती है क्योंकि इससे स्मार्टफोन को अधिक करना पड़ता है।

ओवर हीटिंग से कैसे बचें?
ओवर हीटिंग से बचने के लिए फ़ोन में ज्यादा गेम्स मत खेलें या ज्यादा देर तक वीडियो ना देखें। इसके साथ ही मल्टीटास्किंग ऍप्लिकेशन्स पर ज्यादा देर तक काम ना करें क्योंकि में ज्यादा पावर लगता है। यही नहीं कभी कभी फ़ोन की बैटरी खराब भी ख़राब होती है। जिससे ओवर हीटिंग होने लगती है तो इसके लिए फ़ोन की बैटरी बदलवा लें।


Click it and Unblock the Notifications








