Nothing Phone 2 और Nothing Phone 1 में जानें क्या है अंतर, किसे खरीदना है फायदे का सौदा

Nothing Phone 1 VS Nothing Phone 2 : स्मार्टफोन निर्मााता कंपनी Nothing ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंट डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की जून तक एंट्री हो सकती है। Nothing Phone 2 को Nothing Phone 1 के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा, जो पिछले साथ जुलाई में लॉन्च किया गया था। आइए आपको आगे बताते हैं कि आपके लिए इन दोनों फोन्स में से कौन सा बेहतर साबित हो सकता है।
Nothing Phone (2) VS Nothing Phone (1) : डिस्प्ले
Nothing Phone 1 में आपको 6.5 इंच की फ्लेक्सिबल OLED डिस्पले मिल रही है, जो 60Hz से 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा है। इसके साथ आपको इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं Nothing Phone (2) में भी पहले मॉडल की तरह ही 6.5 इंच की फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले 60 Hz और 120 Hz का रिफ्रेश रेट के साथ मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Nothing Phone (2) VS Nothing Phone (1) : परफॉरमेंस
अगर परफॉरमेंस की बात करें तो कंपनी के पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) को यूजर्स ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था। जिसे देखते हुए अब कंपनी पहले स्मार्टफोन की सक्सेस के बाद भारतीय बाजार में दूसरा Nothing Phone (2) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने दावा किया है कि, Nothing Phone (2) पहले वाले Nothing Phone (1) की तुलना में ज्यादा मजबूत और परफॉर्मेंस के मामले में भी ज्यादा शानदार साबित होने वाला है।
Nothing Phone (2) VS Nothing Phone (1) : कैमरा
Nothing Phone (1) में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसी के साथ आपको इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। वहीं Nothing Phone (2) के कैमरे की बात करें तो आपको इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सैमसंग JN1 सेंसर के साथ मिल सकता है, साथ ही दूसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Nothing Phone (2) VS Nothing Phone (1) : बैटरी
Nothing Phone (1) में आपको 4500mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल रहा है। वहीं Nothing Phone 2 में आपको 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन के साथ कंपनी आपको वायरलेस चार्जिंग भी दे सकती है।
Nothing Phone (2) VS Nothing Phone 1 : कीमत
कीमत की बात करें तो Nothing Phone (1) के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 32,999 रुपये रखी थी। जिसे आप फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट ऑफर के साथ 25,999 रुपये में ले सकते हैं। वहीं Nothing Phone (2) की कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस फोन की कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा होगी। हालांकि, अभी तक इसके कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications