Meta ने शुरू की 'Superintelligence' की रेस; नई टीम के साथ बनेगा नया AI प्लेटफॉर्म
What is Superintelligence: Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे बड़े प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने Scale AI के फाउंडर और सीईओ Alexandr Wang को अपनी नई AI रिसर्च टीम की कमान सौंपी है, जो 'Superintelligence' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगी। 28 वर्षीय वांग अब उस टीम का नेतृत्व करेंगे जिसे खुद Mark Zuckerberg ने चुना है और इन्हें 9 फिगर तक की भारी-भरकम सैलरी देकर जोड़ा जा रहा है।
अब सवाल उठता है कि कंपनी क्यों Superintelligence टीम के लिए नया नेतृत्व जोड़ा है। कंपनी की प्लानिंग है कि वांग की मदद से वे एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म तैयार करें, जो दुनिया का सबसे एडवांस एआई प्लेटफॉर्म बन सके। आइए जानते हैं कि कंपनी की आगे की क्या प्लानिंग है?

क्या है Meta की 'Superintelligence' प्रोजेक्ट?
Superintelligence, AI डेवलप का वह स्टेप है, जहां मशीनें ह्यूमन इंटेलिजेंस से कहीं आगे निकल जाती हैं। यह अभी सैद्धांतिक यानी थ्योरी है, लेकिन Meta इसे वास्तविक बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यह पहल Meta के AI प्रयासों के पुनर्गठन का हिस्सा है, क्योंकि कंपनी इंटरनल मैनेजमेंट चैलेंज, कर्मचारियों के छोड़ने और फेल प्रोडक्ट लॉन्च जैसी समस्याओं से जूझ रही है।
The New York Times की रिपोर्ट में पता चला है कि जुकरबर्ग ने OpenAI, Google DeepMind जैसी बड़ी कंपनियों से टैलेंट को लुभाने के लिए उन्हें अपने प्राइवेट हाउस Lake Tahoe और Palo Alto में बुलाया। उन्होंने अपने ऑफिस में भी बदलाव करके नई AI टीम को अपने पास बैठाया है, ताकि उनसे सीधे संपर्क बनाया जा सके।
Alexandr Wang कौन हैं?
Alexandr Wang AI स्टार्टअप Scale AI के फाउंडर और CEO हैं। उनकी कंपनी डेटा लेबलिंग और AI मॉडल ट्रेनिंग के एरिया में आगे है और अमेरिका के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट तक के लिए सर्विस दे चुकी है। उन्हें बेहद युवा और तेजतर्रार AI लीडर माना जाता है, और अब Meta ने उन्हें 'Superintelligence' जैसे प्रोजेक्ट के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि Meta अकेला नहीं है, जो एडवांस AI की रेस में हिस्सा ले रहा है। सभी बड़ी टेक कंपनियां इसमें बड़ा निवेश कर रही हैं।
Microsoft ने OpenAI में 13 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। Amazon ने Anthropic में 8 अरब डॉलर लगाए हैं।
वहीं Google ने पिछले साल Character.AI से टेक्नोलॉजी और टैलेंट लेने के लिए 3 अरब डॉलर खर्च किए। इन कंपनियों की सबसे ज्यादा लागत टॉप AI टैलेंट को हायर करने और टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग में जा रही है।

क्या है Zuckerberg की प्लानिंग?
Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने फरवरी 2025 में कहा था कि AI इतिहास की सबसे बड़ी इनोवेशन में से एक हो सकती है। यह साल फ्यूचर की दिशा तय करेगा। उनका मानना है कि AGI (Artificial General Intelligence) और Superintelligence टेक्नोलॉजी की अगली क्रांति है।
OpenAI और Google पहले ही बता चुके हैं कि उनका लक्ष्य AGI बनाना है। यह एक ऐसा सिस्टम है, जो इंसान के दिमाग जितना सोच सके। लेकिन Superintelligence AGI से भी आगे की चीज है। यह ऐसी मशीन है, जो इंसान की क्षमताओं से कई गुना अधिक बुद्धिमान हो।
क्या होगा फ्यूचर?
Meta का नया कदम उसे AI की दौड़ में सबसे आगे लाने की कोशिश है। Alexandr Wang जैसे व्यक्ति में भारी निवेश और टॉप टैलेंट को लाने की ये स्ट्रैटजी Meta के कितने काम आने वाली है, ये तो समय ही बताएगा। हालांकि एक बात तो साफ है कि Meta सिर्फ सोशल मीडिया की कंपनी नहीं रहना चाहती, बल्कि वह भविष्य की सबसे पावरफुल AI कंपनी बनने की ओर बढ़ रही है। अब देखना यह है कि Meta की Superintelligence की यह इच्छा कब और कैसे हकीकत बनती है।


Click it and Unblock the Notifications








