Honor X60i में क्या है खास, खरीदने से पहले जानें सभी आवश्यक जानकारी
Honor आए दिन अपने नए-नए फोन स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर रहा है। कंपनी ने अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor X60i लॉन्च कर दिया है।
Honor X60i फोन पिछले साल लॉन्च हुए Honor X50i का अपग्रेड वर्जन है। Honor X60i में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स जोड़े हैं, जो कि इस फोन को अलग बनाने में मदद करता है।

Honor X60i फोन की कीमत
कंपनी ने इस फोन को 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसमें पहला स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB के साथ आता है और इसकी कीमत CNY 1,399 लगभग 16,154 रुपये है। इसके दूसरे वेरिएंट 12GB RAM + 256GB की कीमत CNY 1,599 लगभग 18,465 रुपये रखी गई है और इसका सबसे टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB को आप CNY 1,799 लगभग 20,775 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Honor X60i को कंपनी ने फिलहाल चीन में पेश किया है। लेकिन कंपनी को और से भारत में अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Honor X60i के स्पेसिफिकेशंस
Honor X60i में 6.7 इंच की दमदार डिस्प्ले के साथ फुल HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है, जो कि 200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिटं स्कैनर दिया गया है।
पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें परफोर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB के साथ लॉन्च किया है।
फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी ने Honor X60i स्मार्टफोन को क्लाउड ब्लू, मून शैडो व्हाइट, कोरल पर्पल और मैजिक नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








