iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro में अंतर, आपके लिए कौन सा आईफोन होगा बेहतर
iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro : Apple ने बीते मंगलवार (12 सितंबर) को अपने 'Wonderlust' इवेंट में आईफोन 15 सीरीज से पर्दा उठाया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max चार नए मॉडल को पेश किया है। अगर आप भी आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और 15 प्रो बनाम 14 प्रो को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको पिछले साल लॉन्च हुए प्रो सीरीज के iPhone 14 Pro और अभी हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 15 Pro में मिलने वाले अंतर को बताने जा रहे हैं।
आईफोन 15 प्रो बनाम आईफोन 14 प्रो कीमत
iPhone 15 Pro को कंपनी ने भारतीय बाजार में 1,34,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं iPhone 14 Pro को आप महज 1,19,900 रुपये में अमेज़न से खरीद सकते हैं।

आईफोन 15 प्रो बनाम आईफोन 14 प्रो डिस्प्ले
iPhone 15 Pro में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 460PPI है। वहीं iPhone 14 Pro में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है और इसके स्क्रीन की भी पिक्सल डेनसिटी 460PPI है।
आईफोन 15 प्रो बनाम आईफोन 14 प्रो प्रोसेसर
iPhone 15 Pro में कंपनी ने A17 प्रो चिपसेट को शामिल किया है। वहीं iPhone 14 Pro में A16 बायोनिक चिपसेट शामिल है।
आईफोन 15 प्रो बनाम आईफोन 14 प्रो स्टोरेज
iPhone 15 Pro में 8 GB रैम के साथ 128 GB /256 GB /512 GB और 1 TB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। वहीं iPhone 14 Pro में 6 GB रैम के साथ 128 GB /256 GB /512 GB और 1 TB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

आईफोन 15 प्रो बनाम आईफोन 14 प्रो कैमरा
iPhone 15 Pro में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 2X जूम के साथ 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो और 3x जूम के साथ 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iPhone 14 Pro में 48 मेगापिक्ल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 12 मेगापिक्सल टेलिफिटो सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आईफोन 15 प्रो बनाम आईफोन 14 प्रो बैटरी
iPhone 15 Pro को पावर देने के लिए इसमें 3650mAh की बैटरी शामिल की गई है। जो 20W चार्जिंग के साथ आ रहा है। वहीं iPhone 14 Pro में 3200mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।


Click it and Unblock the Notifications








