OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G में क्या अंतर है, चलिए जानते हैं

OnePlus ने हाल ही में एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान दो नये फोन लॉन्च किए हैं। जिसमें कंपनी ने अपना फ्लैगशिप OnePlus 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ कंपनी ने OnePlus 11R 5G के रूप में डब किया गया एक और स्मार्टफोन पेश किया। दोनों फोन, OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं। इन दोनों में एक साइड-माउंटेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है जो एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है और 100W सुपर VOOC चार्जिंग कैपेसिटी के सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा , ये दोनों स्मार्टफोन ग्लास बैक और 6.7 इंच के सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन समानताओं के बावजूद ये दोनों स्मार्टफोन एक दुसरे से काफी अलग हैं।
इसलिए, अगर आप OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन के बीच के अंतर को जानना चाहते है, तो हम बताने जा रहे है इन दोनों फोन में मिलने वाले अंतर।
OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G के स्पेसिफिकेशन
दोनों फोन, यानी OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G एक ही डिजाइन जैसे दिखते हैं। दोनों फोन मेटैलिक चेसिस और ग्लास बैक के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जो चेसिस से जुड़ा है। हालाँकि, OnePlus 11 5G का रियर कैमरा मॉड्यूल Hasselblad ब्रांडिंग के साथ आता है, फोन में कैमरों को Hasselblad की मदद से डिजाइन किया गया है। वहीं दूसरी ओर, OnePlus 11R 5G ऐसी किसी ब्रांडिंग के साथ नहीं आता है।

OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G कलर
इसके अलावा वनप्लस 11 5जी एटर्नल ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है, जबकि वनप्लस 11आर 5जी गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।
OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G का डिस्प्ले
OnePlus 11 5G LTPO के साथ 6.7-इंच 120 Hz सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 3216 x 1440 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेस रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन प्रोवाइट करता है। वहीं दूसरी ओर, OnePlus 11R 5G, 2772 X 1240 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.74-इंच 120 Hz सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz तक की डायनामिक रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1,450 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G कैमरा
OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G दोनों ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हालाँकि, OnePlus 11 5G में Sony के IMX890 सेंसर के साथ 50MP का मेन कैमरा, Sony IMX581 सेंसर के साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और Sony IMX709 सेंसर के साथ 32MP का टेली-पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है। वहीं दूसरी ओर, वनप्लस 11आर में सोनी IMX890 सेंसर के साथ 50MP का कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर है। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा शामिल है।
OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G कीमत
कीमत की बात करें तो OnePlus 11 5G की कीमत 8+128GB वैरिएंट के लिए 56,999 रुपये और 16+256GB वैरिएंट के लिए 61,999 रुपये है। OnePlus 11R 5G की कीमत 8+128GB वैरिएंट के लिए 39,999 रुपये और 16+256GB वैरिएंट के लिए 44,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








