Itel P55 vs POCO M6 Pro दोनों सबसे सस्ते 5G फोन्स में आपके लिए कौन-सा होगा बेहतर, यहां जानें
Itel P55 vs POCO M6 Pro: अगर आप भी कम दाम में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल ने बीते मंगलवार को अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Itel P55 5G को भारत में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 10,000 रुपये से भी कम तय किया है। इस फोन को कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर से लैस किया है। वहीं हाल ही में POCO ने भी M6 Pro 5G फोन को कम कीमत में लॉन्च किया था। जो कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपको इन दोनों फोन्स के फीचर्स , स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप अपने लिए कम दाम में सही 5जी फोन का चुनाव कर सकें।
Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G कीमत
आईटेल P55 5G को कंपीन ने भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। वहीं Poco M6 Pro 5G फोन के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है।
Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G डिस्प्ले
itel P55 में आपको 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90 Hz के रिफ्रेश रेट और (1600x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। वहीं Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है।

Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G प्रोसेसर
Itel P55 5G में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर को शामिल किया है। जो 8 GB रैम और 128 GB तक स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसके साथ ही एंड्रॉयड 13 आधारित ItelOS UI मिल रहा है। वहीं Poco M6 Pro 5G फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें 6 GB तक रैम और 128 GB तक की स्टोरेज मिलेगी। Poco M6 Pro 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G कैमरा
इन दोनों फोन्स में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। आईटेल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं पोको फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी मिलेगा। इन दोनों फोन्स में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G बैटरी
आईटेल P55 5G में कंपनी ने 5,000 mAh बैटरी दी है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। वहीं Poco M6 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दोनों फोन के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications