Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2 और एस 3 स्‍मार्टफोन में क्‍या अंतर है ?

आपमें से कई लोग सैमसंग गैलेक्‍सी एस2 और एस 3 कंफ्यूज होंगे कि आखिरी दोनों स्‍मार्टफोनों में क्‍या अंतर है। सैमसंग ने गैलेक्‍सी सीरीज के तहत कई स्‍मार्टफोन लांच किए है जिनमें से कई मॉडलों के नाम काफी मिलते जुलते हैं इससे काफी उपभोक्‍ता कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन से फोन में क्‍या खासियत है। सैमसंग का गैलेक्‍सी एस 2 और एस 3 दोनों काफी पॉपुलर मॉडल है हालाकि हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्‍सी एस3 के बाद नया एस4 लांच किया है। गैलेक्‍सी एस 2 और गैलेक्‍सी एस 3 स्‍मार्टफोन में कई अंतर हैं जैसे

डिस्‍प्‍ले (Display)

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2 और एस 3 के डिस्‍प्‍ले साइज अलग अलग हैं। एस2 में 4.3 इंच की सुपर एमोल्‍ड प्‍लस कैपेसिटिव टचस्‍क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है। वहीं गैलेक्‍सी एस3 में 4.6 इंच की सुपर एमोल्‍ड कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 1280 x 720 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है यानी एस 3 में बेहतर स्‍क्रीन क्‍वलिटी के साथ बड़ी स्‍क्रीन दी गई है। एस2 की स्‍क्रीन में 217 पिक्‍सल पर इंच दिया गया है जिसके मुकाबले एस3 में 319 पिक्‍सल पर इंच सपोर्ट मौजूद है। दोनों की स्‍क्रीन में गोरिल्‍ला ग्‍लास प्रोटेक्‍शन मौजूद है।

प्रोसेसर

दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो एस 2 में 1.2 गीगाहर्ट का कार्टेक्‍स ए9, एक्‍सनॉस प्रोसेसर दिया गया है साथ में 1 जीबी रैम इनबिल्‍ड है। जिसके मुकाबले एस 3 में क्‍वॉड कोर एक्‍सनॉस 4212 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है। यानी प्रोसेसर में एस 3 ज्‍यादा पॉवरफुल है।

मैमोरी

कई यूजरों को फोन की मैमोरी को लेकर काफी कंफ्यूजन होगा। गैलेक्‍सी एस2 में दो इंटरनल मैमोरी ऑप्‍शन है पहला 16 जीबी और दूसरा 32 जीबी इसके अलावा आप माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं। एस 3 में आपको 16 जीबी, 32 जीबी के अलावा 32 जीबी इंटरनल मैमोरी ऑप्‍शन मिलेगा इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 64 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं।

कैमरा

एस 2 में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो 3264×2448 पिक्‍सल के साथ 1080 पिक्‍सल एचडी वीडियो कैपचरिंग करता है। वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। गैलेक्‍सी एस 3 में 12 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो 4000×300 पिक्‍सल के साथ 1080 पिक्‍सल एचडी वीडियो रिकार्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी
गैलेक्‍सी एस 2 में 1650 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जिसके मुकाबले गैलेक्‍सी एस 3 में 2250 एमएएच बैटरी इनबिल्‍ड है जो ज्‍यादा बैटरी बैकप देती है।

कीमत

गैलेक्‍सी एस 2- 25,900 रुपए
गैलेक्‍सी एस 3- 30, 345 रुपए

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X