लेईको जल्द ला रहा है शॉपिंग फेस्टिवल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
ग्लोबल इकोसिस्टम और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको अपने शानदार स्मार्टफोन और सुपर स्मार्ट टीवी को लेकर सुर्ख़ियों में है। भारतीय मार्केट में कंपनी ने अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली है। कंपनी की अपनी ऑनलाइन शॉपिंग साइट है लेमॉल, जिस पर काफी अच्छे ऑफर्स भी दी जाते हैं।
खबर है कि कंपनी अपनी ऑनलाइन शॉपिंग साईट लेमॉल पर एक शॉपिंग फेस्टिवल है आयोजित करने जा रही है। जो कि खास भारतीय कंज्यूमर्स के लिए होगा। इसके तहत कई आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट दी जाएंगे, जिसका फायदा भारतीय यूज़र्स उठा सकते हैं। यह शॉपिंग फेस्टिवल सितंबर में ही होगा।
लेईको, चाइना, हांगकांग और यूएस मार्केट में कई धमाकेदार शॉपिंग इवेंट आयोजित कर चुकी है। भारत में भी अब कंपनी कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में है।
भारतीय मार्केट में लेईको
लेईको अपने यूज़र्स को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। पिछले कुछ समय में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और टीवी से भारतीय मार्केट को काफी प्रभावित भी किया है।
लेमॉलडॉटकॉम
लेईको ने हाल ही में अपना ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म लेमॉलडॉटकॉम लॉन्च किया है, जहां पर आपको लेईको के सभी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इसे काफी कम समय अच्छा रिसपॉन्स मिला है।
7.5 मिलियन यूनीक विजिटर्स
अपने लॉन्च के एक महीने के अंदर ही लेमॉल इंडिया ने 7.5 मिलियन यूनीक विजिटर्स रिकॉर्ड किए थे। जिससे कंपनी ने कई अन्य को पिछाड दिया था।
शानदार डील्स
लेईको अब इसके जरिए कई शानदार डील्स पेश करना चाहती है, जिससे अपने यूज़र्स का विश्वास जीत सके। ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी कई ऐसे ऑफर्स पेश करने वाली है जो पहले कभी नहीं किए गए हैं।
शॉपिंग फेस्टिवल
आपको बता दें कि कई डील्स और ऑफर्स के अलावा कंपनी फ्रीबीज़ और लोयालिटी बोनस भी पेश करेगी। तो इस धमाकेदार शॉपिंग फेस्टिवल के लिए बने रहिए हिंदी गिज़बॉट के साथ।


Click it and Unblock the Notifications