Home
Mobile

मोबाइल खरीदते समय किन-किन बातों का रखें ध्‍यान

मोबाइल खरीदते समय किन-किन बातों का रखें ध्‍यान


एक समय था जब मोबाइल फोन पर बात करना सभी के बस के बाहर थी। मगर तकनीकी विकास की वजह से आज हर वर्ग के पास मोबाइल फोन है, लोगों की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियां अपने हैंडसेटों को और उन्‍नत बनाने में लगीं हुई हैं। जरूरी नहीं कि आपके पास मंहगा मोबाइल ही हो सभी की जरूरतें अलग-अलग होती है।

फोन निमार्ताओं के बीच चल रहें कड़े मुकाबले की वजह से आज बाजार में कम कीमत के हैंडसेटों में भी कैमरे और नेट सर्फिंग जैसे फीचर उपलब्‍ध हैं । मगर कीमत में अपनी जरूरत का हैंडसेट खरीदना कोई आसान काम नहीं है। हर कंपनी अपने हैंडसेट में लेटेस्‍ट फीचर होने का दावा करती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो एक स्‍मार्ट हैंडसेट खरीदने से पहले ध्‍यान देनी चाहिए जो आपकी फोन की जरूरतों को पूरा कर सके।

डिजाइन- मोबाइल फोन की डिलाइन और लुक आजकल सटेट्स सिंबल को शो करता है इसलिए कोई भी हैंडसेट खरीदने से पहले ध्‍यान रखें उसका भार ज्‍यादा न हो और देखने में वह कॉम्‍पैक्‍ट हो ताकि आसानी से उसे जेब में या फिर हाथ में पकड़ा जा सके। छोटा साइज होने के बावजूद फोन में न्‍यूमरिक पैड के साथ क्‍वार्टी की पैड भी हो जिससे मैसेज टाइपिंग और कालिंग करने में आसानी रहे।

कालिंग फीचर- फोन किसी भी कीमत का हो कुछ फीचर ऐसे होते है जिन पर ध्‍यान देना काफी जरूरी है जैसे फोन का बैटरी बैकप, फोन पर बात करते समय अगर बैटरी जल्‍दी खत्‍म होने का डर हो तो वह हैडसेट बिल्‍कुल न लें और नहीं कंपनी के प्रलोभनों में आएं। हैंडसेट खरीदते समय ध्‍यान रखे कि उसमें कौन सी बैटरी पड़ी हुई है जैसे आजकल अधिकतर हैंडसेट में लीथियम ऑयन बैटरी दी जा रही है। हैडसेट में दिए गए मल्‍टीमीडिया फीचरों को भी अच्‍छी तरह से जांच लें। जैस वॉयस डॉयलिंग, स्‍पीकर फोन, साउंड क्‍वालिटी।

अन्‍य फीचर- आजकल स्‍मार्टफोन में कुछ नई तकनीकी फीचर दिए जा रहें है हो सकता है इनका प्रयोग आप पहली बार कर रहें हो, मगर वह फीचर आपके लिए जरूरी है या नहीं इस बात पर पूरा ध्‍यान दें हो सकता है उस फीचर की वजह से फोन की कीमत काफी ज्‍यादा हो। इसके अलावा कुछ ऐसे फीचर भी है जिनपर ध्‍यान देना काफी जरूरी है जैसे इंटरनल मैमोरी स्‍पेस, एक्‍टर्नल मैमोरी सपोर्ट, कैमरा क्‍वालिटी, फोन बुक‍ मैमोरी स्‍पेस, ई मेल ब्‍लूटथ, जीपीआरएस ये कुछ ऐसे फीचर है जो कम कीमत में सैमसंग, नोकिया, एलजी जैसी बड़ी कंपनियां प्रोवाइड कर रहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X