Home
Mobile

भारत में क्या होगी आईफोन 7 की कीमत, किस देश में मिलेगा सबसे सस्ता!

By Agrahi

एपल ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। एपल के अन्य फोन की तरह ही यह दोनों स्मार्टफोन भी काफी खास हैं। फोन में इस्तेमाल नई टेक्नोलॉजी इन स्मार्टफोन को सबसे अलग बनती है। हालाँकि अन्य आईफोन की तरह ही यह फोन भी अच्छी-खासी कीमत के साथ आते हैं।

भारतीय मार्केट जहाँ स्मार्टफोन की कीमत काफी मायने रखती है, वहां के लिए आईफोन हमेशा ही महंगे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद आईफोन फैंस की भारत में भी कमी नहीं है।

भारत में क्या होगी आईफोन 7 की कीमत, किस देश में मिलेगा सबसे सस्ता!

एपल के अनुसार भारत में आईफोन 7 अक्टूबर 7 तक आएगा। साथ ही बताया है कि आईफोन 7 के 32जीबी वैरिएंट की कीमत भारत में करीब 60,000 रुपए तक का होगी। लेकिन क्या ने देशों में भी आईफोन 7 इतना ही महंगा है?

यहाँ हमने कुछ देशों के नाम और वहां आईफोन 7 की कीमत लिस्ट की है, तो आइए जानते हैं कहां सबसे महंगा और कहाँ सबसे सस्ता होगा आईफोन 7।

भारत में आईफोन 7

भारत में आईफोन 7

कंपनी के अनुसार भारत में आईफोन 7 की कीमत 60,000 रुपए होगी। यह फोन भारत में अक्टूबर 7 को लॉन्च होगा।

इटली में आईफोन 7

इटली में आईफोन 7

इटली में आईफोन की कीमत लगभग भारत जितनी ही होगी। यहाँ आपको आईफोन 7 € 799 यानी करीब 59,990 रुपए में मिलेगा।

स्पेन में आईफोन 7

स्पेन में आईफोन 7

स्पेन में आईफोन 7 की कीमत भारत से थोड़ी कम होगी। यहाँ आपको आईफोन 7 मिलेगा € 769 यानी 57,600 रुपए की कीमत का।

जर्मनी में आईफोन 7

जर्मनी में आईफोन 7

जर्मनी में आईफोन 7 की कीमत € 759 होगी । भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 56,900 रुपए।

ऑस्ट्रेलिया में आईफोन 7 की कीमत

ऑस्ट्रेलिया में आईफोन 7 की कीमत

आईफोन 7 ऑस्ट्रेलिया में AU$ 1,079 की कीमत में मिलेगा। जो कि भारत के अनुसार लगभग 54,500 रुपए है।

चाइना में आईफोन 7

चाइना में आईफोन 7

चाइना में भी आईफोन के कई फैन हैं। यहाँ नए आईफोन 7 की कीमत CN¥ 5,388 है, यानी कि 53,800 रुपए।

सिंगापुर में आईफोन 7

सिंगापुर में आईफोन 7

सिंगापुर में आप इस फोन को SGD 1,048 में खरीद सकते हैं। यानी कि सिंगापुर में यह केवल 51,600 रुपए का होगा।

जापान में आईफोन 7

जापान में आईफोन 7

जापान में आईफोन 7 की कीमत और भी कम होगी। यहाँ फोन ¥ 72,800 का यानी 47,350 रुपए का मिलेगा।

यूएसए में आईफोन 7

यूएसए में आईफोन 7

आईफोन 7 यूएस में US$ 649 की कीमत में मिलेगा। जो कि भारत के अनुसार लगभग 43,400 रुपए है।

सबसे महंगा भारत में और सबसे सस्ता यूएस में

सबसे महंगा भारत में और सबसे सस्ता यूएस में

तो आपने देखा कि भारत में आईफोन 7 की कीमत सबसे अधिक होगी, जबकि अन्य देशों में कीमत कम है। वहीँ सबसे सस्ता आईफोन 7 आपको यूएस में मिलेगा। जो कि भारत से तुलना करने पर 16,000 से भी अधिक सस्ता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
What will be the price of iPhone 7 in India and where it is cheap. Here is the list of some countries and price of iPhone 7.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X