Home
Mobile

WhatsApp iOS Beta में आया मल्टी-अकाउंट फीचर, iPhone पर एक साथ चलेंगे दो अकाउंट

iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp जल्द ही वह फीचर लेकर आ रहा है जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब iOS यूजर्स एक ही iPhone में दो अलग WhatsApp अकाउंट चला पाएंगे। यह फीचर फिलहाल Beta टेस्टिंग फेज में है और TestFlight के ज़रिए सीमित यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसकी स्टेबल रोलआउट डेट को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

जो टेस्टर्स इस फीचर को इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके शुरुआती रिव्यू बताते हैं कि यह ऐड-ऑन WhatsApp के यूजर्स की लाइफ को काफी आसान बनाने वाला है।

WhatsApp iOS Beta में आया मल्टी-अकाउंट फीचर

iOS अलग WhatsApp अकाउंट

कई यूज़र्स के लिए WhatsApp पर अलग-अलग जरूरतों के लिए दो अकाउंट चलाना हमेशा मुश्किल रहा है, एक काम के लिए और दूसरा पर्सनल इस्तेमाल के लिए। Android यूज़र्स के पास क्लोनिंग ऐप्स और डुअल ऐप सपोर्ट जैसे विकल्प मौजूद थे, लेकिन iPhone यूज़र्स के पास ऐसा कोई सीधा विकल्प नहीं था।

अब WhatsApp का यह नया मल्टी-अकाउंट सपोर्ट, iOS यूज़र्स की सबसे बड़ी मुश्किल को खत्म करने जा रहा है। पहले तक यूजर्स को दूसरा डिवाइस इस्तेमाल करना पड़ता था या फिर WhatsApp Business ऐप को एक वर्कअराउंड के रूप में यूज़ करना पड़ता था।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp का नया बीटा वर्ज़न सेटिंग्स में मल्टी-अकाउंट सपोर्ट लेकर आया है, जिससे साफ है कि यह फीचर स्टेबल वर्जन के लिए भी जल्द टेस्टिंग के अंतिम चरण में पहुंच सकता है।

WhatsApp iOS Beta में दिखा नया सेक्शन

कई टेस्टर्स ने बताया कि WhatsApp की सेटिंग्स में अब एक नया सेक्शन दिखाई दे रहा है, जहां से यूज़र्स आसानी से अपने अकाउंट जोड़ सकते हैं और स्विच कर सकते हैं।

WABetaInfo ने कहा कि अब ऐप के सेटिंग मेनू में कई खातों को जोड़ने और उनके बीच स्विच करने का विकल्प उपलब्ध है।

अपेक्षा की जा रही है कि आगे चलकर WhatsApp इस फीचर के लिए एक 'Account List' सेक्शन जारी कर सकता है या हो सकता है ऐप में एक नया समर्पित स्विचिंग बटन दिया जाए।

बीटा वर्जन में सिर्फ दो अकाउंट का सपोर्ट

फिलहाल iOS beta वर्ज़न में यूज़र्स एक समय पर दो WhatsApp अकाउंट ही इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यूज़र्स एक नया नंबर रजिस्टर कर सकते हैं या फिर वह पुराना WhatsApp Business अकाउंट दोबारा लिंक कर सकते हैं।

अकाउंट जोड़ते ही चैट्स और प्रेफरेंसेज ऑटो-सिंक हो जाती हैं। यह सुविधा उन यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी है जो बिजनेस और पर्सनल चैट्स अलग रखना चाहते हैं, लेकिन एक ही iPhone पर सबकुछ मैनेज करना चाहते थे।

स्टेबल वर्जन में कब आएगा फीचर?

अभी तक WhatsApp ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन जिस तेजी से बीटा यूज़र्स को फीचर दिया जा रहा है और जिस तरह शुरुआती फीडबैक सकारात्मक है, उससे उम्मीद है कि यह फीचर जल्द ही स्टेबल वर्ज़न में भी रोलआउट हो सकता है।

अगर ऐसा होता है, तो iPhone यूज़र्स के लिए यह बदलाव काफी बड़ा साबित होगा, क्योंकि पहली बार बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के, बिना बिजनेस ऐप के, सिर्फ एक WhatsApp ऐप में ही दो अकाउंट चलाना संभव होगा।

WhatsApp का नया मल्टी-अकाउंट फीचर iOS यूज़र्स के लिए एक बहुत बड़ा अपग्रेड है। यह न सिर्फ उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल चैट्स को अलग रखेगा, बल्कि अलग डिवाइस या अलग ऐप की जरूरत भी खत्म कर देगा। जैसे ही यह फीचर स्टेबल वर्ज़न में आता है, यह iPhone यूज़र्स की यूज़ेबिलिटी एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर ले जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp iOS Beta Introduces Multi-Account Support, Stable Rollout Expected Soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X