आपकी चैट में कोई नहीं कर सकेगा ताकझांक; बस ऑन कर ले WhatsApp 5 जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स
WhatsApp Settings: अगर आपको भी लगता है कि कोई आपकी WhatsApp चैट्स पर नजर रख रहा है, तो आप अकेले नहीं हैं। WhatsApp भले ही एक सुरक्षित मैसेजिंग ऐप माना जाता है, लेकिन सही प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल किए बिना आपकी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। इस लेख में हम बात करेंगे 5 ऐसे जरूरी फीचर्स की, जिन्हें ऑन करके आप अपनी चैट्स, मीडिया और अकाउंट को और भी ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं।

End-to-End Encrypted Backup को करें एक्टिव
WhatsApp आपकी चैट्स को पहले से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट करता है, लेकिन अब आप अपने बैकअप को भी सुरक्षित बना सकते हैं। इसका मतलब है कि आपके मैसेजेज को न तो WhatsApp, और न ही Google या Apple पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं सेटिंग को ऐसे ऑन कर सकते हैं।
- Settings > Chats > Chat Backup > End-to-End Encrypted Backup पर जाएं।
- एक पासवर्ड या 64 अंकों की स्पेशल Key सेट करें और सेव कर दें।
Advanced Chat Privacy का इस्तेमाल करें
यह फीचर आपको किसी विशेष चैट में भेजे गए मीडिया (जैसे फोटो, वीडियो) को सेव होने से रोकने की सुविधा देता है। यानी, आपकी निजी बातचीत और भी सुरक्षित रहेगी।
किसी चैट को खोलें > चैट नाम पर टैप करें > Advanced Chat Privacy चुनें और जरूरी बदलाव करें
Two-Step Verification को ऑन करें
यह फीचर आपके WhatsApp अकाउंट में एक और सुरक्षा परत जोड़ता है। अगर कोई आपका नंबर डालकर अकाउंट लॉगिन करने की कोशिश भी करता है, तो बिना PIN के वो ऐसा नहीं कर पाएगा। सेटिंग्स कैसे ऑन करें?
- Settings > Account > Two-Step Verification पर जाएं
- 6 अंकों का PIN सेट करें और चाहें तो बैकअप के लिए ईमेल भी जोड़ें
अनजान लोगों को Groups में ऐड से रोकें
कई बार हम अनजान या अनचाहे ग्रुप्स में जोड़ दिए जाते हैं। लेकिन अब आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन ग्रुप में जोड़ सकता है।
- Settings > Privacy > Groups पर जाएं
- Everyone, My Contacts, My Contacts Except... (स्पेसिफिक लोगों को ब्लॉक करने के लिए) में ऑप्शन चुनें।
Last Seen और Online Status छिपाएं
अगर आप नहीं चाहते कि लोग जानें कि आप कब ऑनलाइन थे या अभी ऑनलाइन हैं, तो आप ये जानकारी छिपा सकते हैं
- Settings > Privacy > Last Seen & Online पर जाएं
- Everyone, My Contacts या Nobody में से एक विकल्प चुनें
इन 5 प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन करने में आपको केवल कुछ मिनट लगेंगे, लेकिन इससे आपकी WhatsApp चैट, मीडिया और अकाउंट काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगा। याद रखें, डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सुरक्षा है। तो देर मत कीजिए, अभी जाकर अपनी सेटिंग्स चेक करें और WhatsApp पर अपने अनुभव को और भी निजी और सुरक्षित बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications








