iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, WhatsApp ला रहा मल्टी अकाउंट का ऑप्शन
WhatsApp New Features for iPhone: Meta का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब iPhone यूजर्स के लिए एक फेमस फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद iOS डिवाइस पर यूजर्स एक ही फोन में एक से ज्यादा WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल कर सकेंगे। WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp के iOS बीटा वर्जन 25.19.10.74 में देखा गया है और फिलहाल डेवलपिंग स्टेज में है।

एक फोन में दो अकाउंट्स
अब तक iPhone यूजर्स को पर्सनल और बिजनेस WhatsApp अकाउंट्स के लिए दो अलग-अलग डिवाइस इस्तेमाल करने पड़ते थे या फिर बार-बार लॉगआउट और लॉगइन करना पड़ता था। लेकिन इस नए मल्टी-अकाउंट सपोर्ट से यूजर्स एक ही डिवाइस पर आसानी से अलग-अलग अकाउंट्स को स्विच कर पाएंगे। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो निजी और पेशेवर जीवन के लिए अलग-अलग अकाउंट्स इस्तेमाल करते हैं।
सेटिंग्स में मिलेगा 'Account List' पेज
इस नए फीचर के तहत WhatsApp ऐप के सेटिंग्स मेनू में एक नया 'Account List' सेक्शन जोड़ा जाएगा। इस सेक्शन में यूजर अपने सभी लॉग-इन किए गए WhatsApp अकाउंट्स को एक साथ देख सकेंगे। इसके जरिए वे नया अकाउंट जोड़ सकेंगे या हटा सकेंगे। प्रोफाइल फोटो और स्टेटस देख सकेंगे और एक टैप में किसी भी अकाउंट पर स्विच कर सकेंगे।
जब यूजर किसी एक अकाउंट पर स्विच करेगा, तो उस अकाउंट का पूरा चैट हिस्ट्री, मीडिया, नोटिफिकेशन टोन, ऑटो-डाउनलोड सेटिंग्स और बैकअप ऑप्शन अपने-आप लोड हो जाएगा। यानी हर अकाउंट की सेटिंग्स अलग-अलग बनी रहेंगी और बार-बार ऐप को बंद या रीस्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
नोटिफिकेशन हैंडलिंग होगी पहले से बेहतर
WhatsApp इस मल्टी-अकाउंट सिस्टम में नोटिफिकेशन हैंडलिंग को भी बेहतर बना रहा है। जब यूजर किसी एक अकाउंट पर एक्टिव होगा और दूसरे अकाउंट पर कोई नया मैसेज आएगा, तो नोटिफिकेशन में न केवल भेजने वाले का नाम, बल्कि किस अकाउंट के लिए नोटिफिकेशन आया है, यह भी दिखेगा।
उदाहरण के तौर पर, अगर आप अपने पर्सनल अकाउंट में चैट कर रहे हैं और बिजनेस अकाउंट पर मैसेज आया है, तो नोटिफिकेशन साफ-साफ बताएगा कि किस अकाउंट से मैसेज आया है। जैसे ही आप नोटिफिकेशन पर टैप करेंगे, ऐप खुद-ब-खुद उस अकाउंट पर स्विच हो जाएगा और बातचीत की विंडो खुल जाएगी।
अभी बीटा टेस्टर्स को भी नहीं मिला एक्सेस
हालांकि यह फीचर काफी रोमांचक और काम का है, लेकिन फिलहाल यह अभी भी डेवलपमेंट फेज में है। WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर अभी तक Apple TestFlight बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल डेट भी सामने नहीं आई है कि यह फीचर आम यूजर्स के लिए कब रोल आउट होगा।
iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का यह नया मल्टी-अकाउंट फीचर एक बड़ा अपडेट साबित हो सकता है। इससे न केवल यूजर्स की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रखना भी आसान होगा। अब देखना यह है कि यह फीचर कब तक सार्वजनिक रूप से जारी किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








