2025 में WhatsApp से कट जाएंगे ये स्मार्टफोन्स, क्या आपका भी फोन है शामिल?, चेक करें लिस्ट
WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अगले साल से कुछ स्मार्टफोन्स में व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। जी हां, Meta कंपनी अगले साल से कुछ स्मार्टफोन्स में इंस्टिंट मैसेज ऐप की सर्विस बंद करने जा रही है।
दरअसल, कंपनी ने iOS 15.1 से पुराने वर्जन्स के लिए सपोर्ट बंद करने का फैसला लिया है। आइए पूरी खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पुराने iOS वर्जन में सपोर्ट नहीं करेगा WhatsApp
Webetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप 5 मई 2025 से iOS 15.1 से पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। यह परिवर्तन सिर्फ स्टैंडर्ड WhatsApp में देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि WhatsApp Business पर भी लागू होगा। इसके पीछे का कारण यह है कि दोनों ऐप्स एक ही कोड और सिस्टम की जरूरतों को शेयर करते हैं।
पुराने iOS वर्जन का यूज करने वाले यूजर्स को अपने डिवाइस को अपडेट करने या फिर किसी नए स्मार्टफोन पर स्विच करने की सलाह दी जा रही है, ताकि यूजर्स ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकें। इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus पर देखने को मिलेगा। क्योंकि इन डिवाइसेज के अंतिम iOS अपडेट iOS 12.5.7 है। यानी की इन स्मार्टफोन्स को 10 साल से भी अधिक समय पहले लॉन्च किया गया था।
यहां हम आपके साथ उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं, जिनमें WhatsApp का सपोर्ट बंद होने जा रहा है। आप भी चेक कर लीजिए कि कहीं, आपका फोन इस लिस्ट में शामिल तो नहीं है।
इन iPhone में नहीं मिलेगा WhatsApp का सपोर्ट
Apple iPhone 5
Apple iPhone 6
Apple iPhone 6S
Apple iPhone 6S Plus
Apple iPhone SE
iPhone के अलावा इन स्मार्टफोन्स में भी नहीं मिलेगा WhatsApp का सपोर्ट
Huawei Ascend G525
Huawei Ascend P6 S
Huawei C199
Huawei GX1s
Huawei Y625
Lenovo 46600
Lenovo A820
Lenovo A820
Lenovo A858T
Lenovo P70
Lenovo S890
LG Optimus 4X HD
LG Optimus G
LG Optimus G Pro
LG Optimus L7
Motorola Moto G
Motorola Moto X
Samsung Galaxy Ace Plus
Samsung Galaxy Core
Samsung Galaxy Express 2
Samsung Galaxy Grand
Samsung Galaxy Note 3
Samsung Galaxy S3 Mini
Samsung Galaxy S4 Zoom
Sony Xperia M
Sony Xperia Z1


Click it and Unblock the Notifications








