OnePlus Open और Samsung Galaxy Z Fold 5 में से कौन सा फोल्डेबल फोन आपके लिए बेहतर
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च किया है। इस फोल्डेबल फोन में वनप्लस फोन का सबसे अच्छा हार्डवेयर लगाया गया है और यह सैमसंग के लिए बुरी खबर है। वनप्लस ओपन की कीमत 1,39,999 रुपये है, जो Galaxy Fold 5 से सिर्फ 15,000 रुपये सस्ता है। कीमत में इस छोटे से अंतर के कारण, दोनों फोल्डेबल के बीच चयन करना एक कठिन काम है। तो चलिए जानते हैं आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट है।

हम OnePlus Open और Galaxy Z Fold के बीच तुलना
डिजाइन
दोनों फोल्डेबल फोन डिजाइन के मामले में एक दुसरे से काफी अलग हैं। गैलेक्सी Z फोल्ड 5 लंबा और संकरा है, जबकि वनप्लस ओपन थोड़ा चौड़ा है। जहां तक हाथ में पकड़ने की बात है, तो ओपन इसमें आगे है क्योंकि इसके डिजाइन के कारण इसे ले जाना आसान है। बिल्ड-वार, दोनों फोन एल्यूमीनियम और ग्लास मैटेरीयल वाले ठोस पदार्थ से बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि Z फोल्ड 5 के 253 ग्राम वजन की तुलना में ओपन सिर्फ 239 ग्राम है।
डिस्प्ले
OnePlus Open का फॉर्म फैक्टर काफी बड़ा है, इसलिए इसका कवर पैनल 6.31 इंच चौड़ा और बड़ा है। यह इसे एक सामान्य पैनल बनाता है। साथ ही, इसमें 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Z फोल्ड 5 का कवर डिस्प्ले केवल वेब ब्राउज करने या सोशल मीडिया पर चैट करने के लिए यूज किया जाता है, लेकिन वीडियो देखने के लिए, आपको डिवाइस को खोलना होगा। हालाँकि, Z फोल्ड 5 पर एक हाथ का अनुभव बेहतर है।
अनफोल्ड करने पर, दोनों फोन देखने का एक यूनिक अनुभव प्रदान करते हैं। हालाँकि, ओपन की 7.82-इंच स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो Z फोल्ड 5 के 7.6-इंच डिस्प्ले से बेहतर है। लेकिन ओपन के मेन डिस्प्ले पर एक पंच-होल कट-आउट है, जो देखने के अनुभव में बाधा डालता है। Z फोल्ड 5 में एक अंडर-स्क्रीन कैमरा है, जो लगभग छिपा हुआ है।
कैमरा
OnePlus Open में 48MP + 64MP + 48MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जबकि Z फोल्ड 5 में 50MP, 10MP और 12MP ट्रिपल लेंस प्लेसमेंट है।ओपन केवल 4K 60ps में शूट कर सकता है। दूसरी ओर, Z फोल्ड 5 अधिकतम 8K 30fps पर है।
चिपसेट, बैटरी
दोनों क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर बेस्ड हैं। यह 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,805mAh सेल पैक करता है। फोल्ड 5 में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,400mAh की छोटी सेल है। साथ ही, इसे IPX4 रेटिंग मिली है, जबकि फोल्ड 5 को IPX8 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








